जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने मंगलवार को विधानसभा में कहा है कि ओडीआर 1 दासूडी खिन्दासर, हदा, बीकानेर तक 93 किमी की सड़क के 22 किलोमीटर हिस्से को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वितीय चरण में ड्रिस्टि्रक्ट रूरल रोड प्लान में शामिल कर लिया गया है और अप्रेल में इसके रिन्यूवल की स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। इस प्लान में सड़क का अक्कासर से भोलासर 5 किलोमीटर, झझू से हदा के बीच का 9 किलोमीटर एवं हदा से देसूरी के बीच का 8 किलोमीटर हिस्सा शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना को ओसियां-दासूड़ी एमडीआर 35 के विस्तार में शामिल करने का कोई विचार नहीं है क्योंकि ऎसा करते ही यह पीएमजीएसवाई योजना से बाहर हो जाएगी। श्री खान ने कहा कि रणजीतपुरा-बज्जू-कोलायत राज्य राजमार्ग 87ए, बज्जू से कोलायत 52 किमी 7 मीटर चौड़ा है शेष भाग 3.75 मीटर चौड़ा है। बज्जू-कोलायत-झज्झू-जांगडू-नोखा का हिस्सा पांचू-नोखा-कागू-सारडा-पंचोड़ी- कपूरिया तक स्विस चैलेंज में है। इस प्रकार एमडीआर 35 का कुछ हिस्सा एवं 87ए का कुछ हिस्सा स्विस चैलेंज योजना में शामिल है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है एवं प्रस्ताव भी आ चुका है। कुल 145 किलोमीटर की सड़क का कुछ हिस्सा कोलायत, कुछ नागौर एवं नोखा में है। यह सड़क कपूरिया तक जाएगी जिसकी 209 करोड की डीपीआर बनी है। अगले माह तक इसकी निविदाएं कर दी जाएंगी। खान ने बताया कि एमडीआर 35 का 164 किलोमीटर हिस्सा जोधपुर जिले में पड़ता है एवं 93 किलोमीटर बीकानेर जिले में पड़ता है। जोधपुर जिले में स्थित 164 किमी में फतहपुर-नागौर जोधपुर का 15 किलोमीटर फलोदी ओसियां जोधपुर भीलवाडा सड़क का 48 किमी, ओसियां खींवसर लोसल का 3 किमी, ओसियां-आऊं-बासूड़ी सड़क का 98 किमी का हिस्सा है जिन्हेें स्टेट हाईवे परियोजना में लिया गया है और इनमें से कुछ सडकों को एडीबी से ऋण लेकर एवं कुछ को विश्वबैंक परियोजना में लेकर विकसित किया जाएगा। इससे पूर्व कोलायत विधायक भंवर सिंह के प्रश्न के जवाब में खान ने कहा कि जोधपुर जिले के ओसियां से बीकानेर जिले के गांव दासूड़ी की सीमा तक एमडीआर सड़क 35 है एवं एम.डी.आर.-35 का विस्तार ओसियां से दासूडी के बाद खिन्दासर, हदां, झझू, हाडलां भाटियान, भोलासर, अक्कासर होते हुए बीकानेर तक किया जाना गुणावगुण पर निर्भर करेगा। सानिवि मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बीकानेर से जोधपुर आने हेतु एन.एच. मार्ग (एन.एच.-89 व 65) उपलब्ध है। जो कि 248.00 किमी. है, एम.डी.आर.-35 का विस्तार बीकानेर तक हो जाने से बीकानेर से जोधपुर वाया ओसियां वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा, बीकानेर से जोधपुर की दूरी वाया दासूड़ी तक कुल लम्बाई 257 किमी. होगी, जिसकी दूरी वर्तमान मार्ग से 9 किमी. अधिक होगी।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
