Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सालासर में हुआ दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का समापन

खबर - मनोज मिश्रा
सालासर -
कस्बे में रविवार को स्थानीय मानसिंगका धर्मशाला में डेडराज दामोदर प्रसाद पुजारी की स्मृति में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे ज्योतिषाचार्य का रविवार को आयोजन समिति के डॉ. नरोत्तम पुजारी, नेमनारायण पुजारी, देवकीनन्दन पुजारी, बसंतीलाल पुजारी, श्रीराम पुजारी ने बालाजी महाराज की तस्वीर एवं दुपटा ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सम्मेलन में अहमदाबाद से आई टेरो कार्ड रीडर मीता जानी ने टैरो कार्ड से लोगों को भविष्य के बारे में बताया। डॉ. नरोत्तम पुजारी ने सम्बोधन करते कहा कि जीवन में ज्योतिष का बड़ा महत्व है। सम्मेलन में राजनीतिज्ञय व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आजमाया भाग्य सुजानगढ़ पंचायत समिति प्रधान गणेश ढ़ाका व चूरू एसपी राहुल बारहठ ने भी अपने भविष्य के बारे में ज्योतिषीयों से मिलकर जानकारी ली। समापन दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय की छात्राओं ने मंगल गीत के साथ कार्यक्रम को समापन किया। सम्बोधन में श्यामसुन्दर दाधीच ने बताया कि जीवन में ज्योतिष के साथ साथ अच्छे संस्कारों का होना जरूरी है अच्छे कर्म करते रहो जिससे अच्छी सफलता मिल सके एवं भगवान की आराधना व अपने बच्चों को अच्छे संस्कारवान बनाएं। कार्यक्रम के दौरान आई ब्रेन इंस्ट्टियूट की छात्रा सुनीता स्वामी ने कविता के माध्यम से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के अभियान के बारे में आए हुए ज्योतिषाचार्य व ग्रामीणों को संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण मंगलुणिया सांकेट हॉस्पीटल जयपुर, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, कुलदीप पुजारी, मनोहर पुजारी, नन्दूदामजी पुजार, निकेश पुजारी, सुरेश पुजारी, मनोज भाणेज, रवि शर्मा, राजकुमार शर्मा, अवधेश आशीष शर्मा, प्रीतम पुजारी, मुकेश शर्मा, पवन भाणेज, प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में अपनी सेवाएं दी।