खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। स्थानीय पंचायत समिति कार्यालय से बुधवार को श्रीराम जन्मोत्सव समिति,राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वाधान में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य पर दुपहिया वाहन रैली को बावड़ी आश्रम महंत ओंकारदास महाराज ने दुपहिया वाहन चालकों को श्रीराम दुपट्टा ओढ़ाकर रवाना किया। पंचायत समिति कार्यालय से शुरू हुई भगवा रैली सिनेमा हॉल की गली से होती हुई कस्बे के मुख्य मार्गों से गाजे बाजे एवं डीजे की धुन के साथ गणेश मंदिर पहुँची। भगवा रैली के दौरान सम्पूर्ण शहर भारत माता एवं जय श्रीराम जय श्रीराम के नारों से गुंज उठा। रैली संरक्षक सुभाष सरोज ने बताया कि भारतीय नव वर्ष के आगमन पर हिन्दु संस्कृति को बनाये रखने के लिए विशाल रैली के माध्यम से हिन्दु नव वर्ष के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। लोगों ने रैली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान रैली में मेवाराम आर्य,डॉ परशुराम भातरा,ओमप्रकाश पचोरी,महावीर खर्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुये।

0 टिप्पणियाँ