Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

झिराना एवं राहोली में उप तहसील बनाना संभव नहीं -अमराराम

निवाई । राजस्व राज्यमंत्री  अमराराम ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि विधानसभा क्षेत्र निवाई के ग्राम झिराना एवं राहोली उप तहसील सृजन के लिए निर्धारित मापदण्ड पूरा नहीं करते, इसलिए वहां उप तहसील स्थापित करना संभव नहीं है। अमराराम प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मापदण्ड के अनुसार तहसील सृजन के लिए 30 एवं उप तहसील के लिए 15 पटवार सर्किल होना जरूरी है। झिराना और राहोली निर्धारित पूर्ति नहीं करने के कारण वहां उप तहसील बनाया जाना संभव नहीं है।इससे पहले विधायक हीरालाल के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए राजस्व राज्य मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र निवाई में सम्मिलित भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त झिराना (तहसील पीपलू) एवं राहोली (तहसील निवाई) उप तहसील बनाए जाने के निर्धारित मानदण्डों की पूर्ति नहीं करते हैं।