खबर - जितेश सोनी
समुद्र के पानी से बुझायेंगे राजस्थान की प्यास - राजे
सालासर /चूरू। मुख्यमंत्राी वसुन्धरा राजे की मौजूदगी में शुक्रवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान को सड़क के क्षेत्रा में कई सौगातें दी। उन्होंने घोषणा की कि वसुन्धरा सरकार के इस कार्यकाल में केन्द्र के सहयोग से राजस्थान में एक लाख करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण कर रिकाॅर्ड कायम किया जायेगा। आजादी के बाद से लेकर दिसम्बर 2013 तक जितने राजमार्ग राजस्थान में बने हैं उससे दुगुने राजमार्ग वे राजस्थान में राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाने का रिकाॅर्ड भी बनायेंगे।
गड़करी शुक्रवार को सीकर के ग्राम जुलियासर में लक्ष्मणगढ़ तिराहे पर (सालासर के पास) विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रदेश में होंगे 14500 किमी नेशनल हाईवे
गडकरी ने कहा कि पिछली सरकार के समय तक राजस्थान में 7498 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग थे लेकिन राजस्थान में सड़क तंत्रा को और अधिक विकसित करने के लिए करीब 7000 किलोमीटर नेशनल हाइवे और बनाने का निर्णय किया गया है, इनमें से कुछ बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तीन स्थानों पर ऐसी सड़कें बनाई जाएंगी जिनका एयर स्ट्रिप के रूप में इस्तेमाल कर इन पर हवाई जहाज भी उतर सकेंगे और आम यातायात भी सुचारू रूप से चल सकेगा। केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार 111 नदियों को जलमार्ग के रूप में विकसित कर रही है और गंगा नदी में इस पर काम भी शुरू हो गया है।
बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई दिशा
गड़करी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने श्रीमती राजे द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट की सराहना करते हुए कहा कि इससे राजस्थान के विकास को और गति मिलेगी तथा बजट में विकास का जो विजन प्रस्तुत किया गया है वह राजस्थान को नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्राी वसुन्धरा राजे ने सभा में कहा कि राजस्थान में पानी के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्राी जल स्वालम्बन अभियान के साथ-साथ हम ऐसी योजना बना रहे हैं, जिससे समुद्र के पानी को पीने लायक बनाकर राजस्थान की प्यास बुझाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में समय लगेगा लेकिन एक बड़़े लक्ष्य का सपना देखकर हम इस योजना पर हम गम्भीरता से काम कर रहे हैं।
बन रही हैं मजबूत सड़कें
राजे ने कहा कि पहले ऐसी सड़कें बनती थी, जो एक ही बारिश में बह जाती थी लेकिन हम ऐसी सड़कें बना रहे हैं जो सालों तक यूं ही बनी रहेंगी। इस मजबूत सड़क तंत्रा से पूरे राजस्थान में खुशहाली आयेगी। उन्होंने राजस्थान के सड़क तंत्रा को मजबूत बनाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्राी नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि विरासत में मिली चरमराई आर्थिक स्थिति के बावजूद हमने मेहनत से राजस्थान को फिर से विकास के ट्रेक पर लाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि हमने कर्ज में दबी बिजली कम्पनियों का भार अपने ऊपर लेने के साथ ही किसानों पर बिजली दरों का भार भी नहीं पड़ने दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए राज्य सरकार हर प्रकार का सम्बल देगी। उन्होंने कहा कि इस बार बजट में अक्षत योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की गई ताकि हमारे बेरोजगार युवा अपने परिवार पर भार नहीं बनें और रोजगार तलाश कर परिवार का सहारा बन सकें।
राजे ने कहा कि किसान खुशहाल हो, महिलाओं का सशक्तीकरण हो, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वे अपने पैरों पर खड़े हों। इसी सोच के साथ राज्य बजट में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिनसे प्रदेश का समग्र विकास होगा। सरकार ने बजट में हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्रा के विकास का पूरा ध्यान रखा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा माटोलिया, ने मुख्यमंत्राी वसुन्धरा राजे को चुनड़ी उडाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो आम बजट इस बार पेष किया है वह खुशहाल राजस्थान-खुशहाल राजस्थानी की परिकल्पना को साकार करेगा। वहीं सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्राी युनूस खान ने कहा कि राजस्थान सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में 20 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा था, जबकि इससे कहीं आगे बढ़कर तीन साल में ही 21 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है।
1200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
गडकरी तथा मुख्यमंत्राी ने जुलियासर में 1200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। उन्होंने नेशनल हाइवे संख्या 65 के 637 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 119.6 किलोमीटर लम्बे सालासर से नागौर सेक्शन तथा नागौर - जायल - डीडवाना - सालासर - लक्ष्मणगढ़ - मुकुन्दगढ़ की 558 करोड़ रुपए लागत की 196 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। इसी दौरान उन्होंने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साहवा, चूरू का उद्घाटन भी किया।
ख्वाब बनेंगे हकीकत:- केन्द्रीय मंत्राी ने कहा कि आॅली (मान सरोवर) में विश्व प्रसिद्ध ट्यूरिष्ट पैलेस का निर्माण होगा जिसे चारों धामों को राजमार्ग से जोड़ा जाकर पर्यटन को बढावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आॅटो मोबाइल सेक्टर में नवीन तकनीक के माध्यम से कार, बस, बाइक को इलेक्ट्रोनिक ऊर्जा से संचालित किया जायेगा।
घोषणाओं का अम्बार:- इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्राी ने जयपुर - जोबनेर - भाटीपुरा, डेगाना - मोड़ता सिटी - फतेहपुर - मण्डावा - झुंझुनू, राजगढ - पिलानी - हरियाणा, डूंगरगढ - लोहानी - लुहारा, सालासर - चूरू - राजगढ - हिसार, चूरू - तारानगर, रतनगढ - राजलदेसर सहित लगभग 20 राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एवं चूरू अग्रसेन काॅलोनी में रेल्वे अण्डर ब्रिज निर्माण तथा चूरू जिले के गोठ्या बड़ी में सर्विस लेन, डोकवा - रतनुपरा में रेल्वे अण्डर ब्रिज निर्माण की घोषणा की।
इस अवसर पर देवस्थान राज्य मंत्राी राजकुमार रिणवां ने कहा कि सड़क देश का मान-सम्मान होती है जो देश को विकास की और अग्रसर करती है। समारोह में सांसद राहुल कस्वां ने मुख्यमंत्राी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए बिजली दरों में कमी कर किसान हितैषी कार्य से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान प्रदेश में एक मिशाल कायम करेगा। उन्होंने कहा कि बेटी पढाओ - बेटी बचाओ अभियान के तहत अभिभावक बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध हुए है।
इस अवसर जल संसाधन मंत्राी डाॅ. रामप्रताप, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां, सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सांसद राहुल कस्वां, राजस्थान राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमेन श्रीमती कमला कस्वां, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत, राजस्थान घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जगमाल सांसी, विधायक श्रीमती मंजू बाघमार, रतन जलधारी, हबीबुर्रहमान, खेमाराम मेघवाल, जयनारायण पूनिया, मनोहरसिंह, गोवर्धन वर्मा, यूआईटी सीकर के चेयरमैन हरीराम रिणवां, सीकर जिला प्रमुख सुश्री अपर्णा रोलन, चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां (चूरू), भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वासुदेव चावला, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा माटोलिया, संभागीय आयुक्त सुवालाल, जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजपाल सिंह सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सालासर बालाजी का लिया आशीर्वाद
इससे पहले केन्द्रीय मंत्राी गडकरी एवं मुख्यमंत्राी राजे ने चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर धाम में बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने यहां नारियल बांधकर प्रदेश एवं देश की खुशहाली और तरक्की की कामना की।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्राी राजेन्द्र राठौड़, सार्वजनिक निर्माण व परिवहन मंत्राी युनूस खान, देवस्थान राज्य मंत्राी राजकुमार रिणवां, सांसद राहुल कस्वां सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।