Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मानवता को बचाना है तो गौ वंश को बचाना होगा-आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी

खबर - मनोज मिश्रा
चमेली देवी अग्रवाल गौचिकित्सालय का हुआ भव्य शुभारंभ संत विभूतियों का हुआ समागम एवं स6मान
सालासर-
तपो भूमि सालासर धाम में शुक्रवार को चमेली देवी अग्रवाल गौ चिकित्सालय का लोकार्पण जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के कर कमलों से हुआ। चिकित्सालय में जाकर चिकित्सकों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली एवं इसी क्रम में अवधेशानंदगिरी ने भामाशाह बिहारीलाल हिसारिया द्वारा अपने माता पिता की यादगार में गौ माता के लिए बनाये गये गौशरण ग्रह का भी लोकार्पण किया। साथ ही श्याम मंदिर सूरत धाम के द्वारा एक अत्याधुनिक जनरेटर भी भेंट किया गया प्रेरक संपत पुजारी ने बताया की इस जनरेटर की सुविधा होने से गौ वंशो के लिए बिजली की व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं गौशाला में स्व जुगलकि शोर डिडवानिया की स्म्रति में पुत्र प्रमोद गोयल द्वारा ४०० फ ीट लंबे एवं ५८ फीट चौडै गौ शरण बनाए जाने की नींव भी महामंडलेश्वर के हाथों से पूजा अर्चना करवाकर रखी गई प्रेरक संपत पुजारी रहे। इसके पश्चात जूना पीठाधीश्वर ने आये हुए हजारों श्रध्दालुओं को संबेाधित करते हुए कहा की गौमाता के संरक्षण के लिए प्रत्येक घर में गाय का होना जरूरी है। संसार में अगर मानवता को बचाना है तो गायों को बचाना अत्यंत आवश्यक है। गाय को माता की उपाधी से पूजा जाता है गौमाता के दूध दही घी गौमूत्र गोबर इत्यादी सभी शुभ कार्यों में उपयोग में लिए जाते हैं। स्वामी जी ने चिकित्सालय निर्माण दानदाताओं विनोद अग्रवाल,नीना अग्रवाल सहित अग्रवाल ग्रुप इंदौर को साधुवाद देते हुए स6मान किया और वहीं पुजारी परिवार की और से भामाशाह विनोद अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। कहा की इस युग में गौ हितार्थ करने वाले भामाशाहों को भगवान उन्नति प्रदान करें। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर ने आये हुए सभी श्रध्दालुओं को गौशाला की कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम में पधारे महामंडलेश्वर राजराजेश्वरानंद गिरी जी सहित संतो को गौमाता प्रतीक चिन्ह देकर स6मानित किया। इस अवसर पर मिठनलाल पुजारी,काबर पुजारी,सुरजाराम ढाका,बिडदीचंद प्रजापत,रामचंद्र ढाका,पीथाराम प्रजापत,सुरेश पुजारी,धर्मवीर पुजारी,रामजी लाल पुजारी,श्रीकिशन पुजारी,अरविंद पुजारी,सुरेन्द्र पुजारी,रामनिवास पटेल लाडनूं,पवन पुजारी,श्रीहनुमान सेवा समिती अध्यक्ष यशेादानंदन पुजारी,मनोज पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने आचार्य महामंडलेश्वर का स66ाान करते हुए गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।