Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चिड़ावा के वार्ड आठ में हुए उपचुनाव, 81.09 प्रतिशत मतदान

खबर - विवेक तिवाड़ी
चिड़ावा।
कस्बे के वार्ड आठ में रविवार को उप चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। वार्ड के 1190 मतों में से 965 ने वोट डालकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 81.09 रहा। जिसमें महिला मतदाताओं ने 495 और पुरूषों ने 470 वोट डाले। ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड से पार्षद चुने पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी का निधन हो जाने से यहां उप चुनाव हुए। पिछले चुनाव में वार्ड में 79.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। चिड़ावा हायर सैकेंडरी स्कूल स्थित वार्ड के मतदान केंद्र में सुबह से ही वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी जो दोपहर होते-होते कम हो गई। शाम पांच बजे चुनाव सम्पन्न होने के बाद लोग एक-दूसरे से मिलकर परिणाम के लिए कयासबाजी करते दिखे। पुलिस ने इस दौरान पुलिस ने बूछ के आसपास झगड़ा करते पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया। मतदान समाप्ति पर मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन रखवाई गई। मतगणना 28 मार्च को सुबह आठ बजे से राजकला राबाउमावि में होगी। जिसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।