Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

संभागीय आयुक्त व आईजी ने किया सीकर में घटना स्थलों का दौरा

सीकर। सीकर शहर में गत दिनों हुई घटना के बाद शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं महानिरीक्षक हेमंत प्रियदर्शी, जिला कलेक्टर डॉ. के.बी. गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों एवं घटना स्थलों का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त, आईजी, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रीकल्याण मंदिर, दूजोद गेट, परशुराम सर्किल, घन्टाघर एवं जाट बाजार क्षेतर्् में वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रें में शांति व्यवस्था बनी हुई है। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोल रखे थे।
इससे पूर्व संभागीय आयुक्त एवं आईजी ने सर्किट हाऊस में शहर के गण्यमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक लेकर स्थिति पर विचार-विमर्श किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सकारात्मक भूमिका के निर्वाह का अनुरोध किया। बैठक में विधायक रतन जलधारी, यूआईटी के अध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व मंत्री  राजेन्द्र पारीक, जिला कलेक्टर डॉ. के.बी. गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार, अति. जिला कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र थोरी, नगर परिषद के सभापति जीवण खांन सहित शहर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कहा गया कि ऎसी स्थिति में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। शहर में सभी अमन-चैन एवं सुकून से रहें। अपराधी एवं असामाजिक तत्व चाहे किसी भी समाज के हों, उन्हें संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। यदि ऎसा होता है तो इसका गलत मैसेज जाता है। बैठक में शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधी तत्वोंं को पकड़ने पर जोर दिया गया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में हमारी सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। ऎसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, उसके लिए पुख्ता कदम उठाए गये हैं। बैठक में आए सभी के सकारात्मक सुझावों को ध्यान में रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाएंगे एवं उनके खिलाफ नियामानुसार कार्यवाही की जाएगी।