Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिल्ली में यादव ने स्वराज इंडिया पार्टी के लिए मांगे वोट

खबर - पवन शर्मा
खिरोड़
-स्वराज अभियान के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने दिल्ली में हो रहे चुनावों के दौरान स्वराज इंडिया पार्टी के लिए वोट मांगे। कैलाश यादव कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली वार्ड संख्या १०२ में प्रत्याशी दिलीप भट्ट के समर्थन में राजस्थान के निवासियों के करीब 300 घरों में जाकर वोट मांगे। इस दौरान पूर्व मंत्री विज्ञान मोदी, प्रोफेसर सीबी यादव, महेंद्र काजला, विमल यादव, हनुमान चौधरी, आशीष व्यास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। स्वराज अभियान के जिलाध्यक्ष कैलाश यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी।