खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। कस्बे
के वार्ड न. 8 में बीती रात एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन
लीला समाप्त कर ली। थानाधिकारी राममनोहर ने बताया की कस्बे के वार्ड न. 8
में मुकेश कटारिया अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चो के रह रहा था। उसने
शुक्रवार देर रात अपने कमरे लगे पंखे के फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौत हो
गई। थानाधिकारी ने बताया की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल
का जायजा लेकर सरकारी अस्पताल में मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड गठित कर उसके
जरिये पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वही घटना की
जानकारी के बाद चिड़ावा वृताधिकारी लाखन सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे। और
स्थिति का जायजा लिया। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई घनश्याम की
रिपोर्ट पर पुलिस ने मृग दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।