Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रतापगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही पर चार ग्रामसेवक निलंबित

प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर नेहा गिरि के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन में न्यून प्रगति पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिले के चार ग्रामसेवकों को निलंबित किया है। पीपलखूंट ब्लॉक के इन ग्रामसेवकों को निलंबन काल के दौरान विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयों पर उपस्थिति देने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर द्वारा 12 मई केा आयोजित एसबीएम समीक्षा बैठक में कचौटिया पंचायत की प्रगति 4.34 प्रतिशत, नायन की प्रगति 7.12 प्रतिशत, जेथलिया की प्रगति 9.08 प्रतिशत तथ डूंगलावानी की प्रगति 9.23 प्रतिशत पाई गई, जिसे बड़ी गंभीरता से लिया गया। इस पर राजस्थान सिविल सेवाएं, नियम 1958 के नियम 13 के तहत कचौटिया ग्रामसेवक भीमराज मीणा को निलंबित कर मुख्यालय छोटी सादड़ी पंचायत समिति, नायन के ग्रामसेवक लीला गरासिया को निलंबित कर मुख्यालय धरियावद पंचायत समिति,  जेथलिया ग्रामसेवक पुष्पा मईड़ा को निलंबित कर मुख्यालय प्रतापगढ पंचायत समिति तथा डूंगलावानी ग्रामसेवक अजय गोयल को निलंबित कर मुख्यालय छोटी सादड़ी पंचायत समिति किया गया है।