Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अंकिता की उपलब्धि पर खुशी

चिड़ावा।मूल रूप से तोलासेही और वर्तमान में कस्बे के रिको एरिया में रहने वाले एक्स एसपीओ इंडियन नेवी जेपी पूनियां की लाडली बेटी ने अपनी उपलब्धि से ना केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बल्कि सभी को खुशी दी है। पूनियां की बड़ी बेटी अंकिता पूनियां का चयन बंधन बैंक में मैनेजर के रूप में हुआ है। अंकिता ने बताया कि उसकी प्रारंभिक पढ़ाई चिड़ावा और पिलानी में हुई। इसके बाद उसने जयपुर से ग्रेजुएशन और जयपुर से ही एमबीए किया। हमेशा से होशियार रही अंकिता का चयन बंधन बैंक में पहले प्रयास में ही हो गया। अब अंकिता ट्रेनिंग के लिए कोलकाता जाएगी। इसके बाद अंकिता का पदस्थापन होगा। अंकिता की इस खुशी पर उसकी मम्मी सुशीला, छोटी बहन अंजीता तथ भाई सूरज आदि ने खुशी जाहिर की है। वहीं अंकिता और परिवार के सदस्यों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ  है।