Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) में प्रतापगढ़ नगर परिषद अव्वल

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ नगर परिषद क्षेत्रा में चलाया जा रहे स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छ भारत मिशन निदेशक आरूषि मलिक की ओर से जारी की गई रैंकिंग में प्रतापगढ़ ने यह स्थान हासिल किया है। कलक्टर नेहा गिरि ने बताया कि परिषद ने 786 घरेलू शौचालय निर्माण के विरूद्ध 739 शौचालयों का निर्माण कर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 84 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करने वाला यह उदयपुर संभाग का एकमात्रा निकाय है। रैंकिंग के मुताबिक आमेट नगर पालिका सबसे न्यून 1.91 प्रतिशत उपलब्धि के साथ संभाग में सबसे निचले पायदान पर रही है। जिला कलक्टर ने प्रतापगढ़ नगर परिषद की इस उपलब्धि का श्रेय यहां के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को देते हुए कहा है कि हमें इस मिशन की भावना को समझते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि की ओर अग्रसर होना है।