खबर - पवन शर्मा
पोत्री जन्म पर बहु को करवाया कूँवा पूजन
डीजे की धुन पर लगाए ठुमके
सूरजगढ़- जिले में बेटी बचाओ अभियान की अगुवा और जिले की पहली
महिला सांसद संतोष अहलावत के घर बेटी के जन्मोत्सव का खूब धूमधाम के साथ
आयोजन किया गया। सांसद संतोष अहलावत के छोटे पुत्र भाजयुमो जिला महामंत्री
तन्मय अहलावत की पत्नी दीक्षा अहलावत ने कुछ दिनों पूर्व एक बेटी को जन्म
दिया था। बेटी के जन्म के बाद से ही घर में खुशियों का माहौल बन गया था।
जिले की पहली व लोकसभा में राज्य की एक मात्र महिला सांसद को बेटियों की
अहमियत भली भांति ज्ञात है। इस वजह से उनके पोती के जन्म होने के बाद से ही
घर में जश्न नजर आने लगा था। उनके घर जिले भर से आये प्रशंसकों की बधाई
देने वालो का ताँता सा लग गया था। सांसद अहलावत व उनके पति निजी शिक्षण
संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने अपने पौत्री के जन्म के बाद
से ही वही सब आयोजन किये जो एक पुत्र के जन्म के बाद किये जाते है। सोमवार
को सांसद संतोष अहलावत ने अपनी पुत्रवधू दीक्षा अहलावत को कुँवा पूजन
करवाकर जलवा मनाई। इस दौरान सांसद ने खुद ग्रामीण महिलाओ के साथ मंगलगीत
गाकर बहु को कुँवा पूजन करवाया।
विधायक व सांसद ने मिलकर मनाया जश्न
झुंझुनू
सांसद संतोष अहलावत के साथ साथ जश्न में भाजपा के उदयपुरवाटी विधायक
शुभकरण चौधरी ने उत्सव में शामिल होकर जश्न के भागीदार बने। उनके यहाँ भी
नवासी के जन्म की खुशिया जो थी। यहां आपको बता दे की सांसद संतोष अहलावत के
छोटे बेटे तन्मय की शादी उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी की पुत्री दीक्षा
से हुई है।इस वजह से दोनों ही परिवारों में बेटी के जन्म के बाद खुशियों
का माहौल है। विधायक शुभ्रकरण चौधरी भी अपने पुरे परिवार सहित जश्न में
शरीक होने सांसद आवास पर पहुंचे।
डीजे पर लगाए ठुमके
कुंआ
पूजन के दौरान सांसद संतोष अहलावत ने अपने पति सुरेंद्र अहलावत ,बड़े पुत्र
आशीष अहलावत ,बहु पलक व पुत्री गार्गी अहलावत के साथ डीजे की धुन पर जमकर
ठुमके भी लगाए। इस दौरान झुंझुनू नगर परिषद के सभापति सुदेश अहलावत ,
गुढ़ागौड़जी कृषि उपजमंडी की अध्यक्ष सुमन खेदड़ ,अरुणा सिहाग ,पूर्व
पालिकाध्यक्ष पार्वती देवी ,सुमन शर्मा ,पार्षद कीर्ति देवी ,पूर्व पार्षद
सरोज छापड़िया समेत जिले भर से आई अन्य राजनितिक हस्तियां व उनके समर्थक
मौजूद थे।