खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़।
स्थानीय व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा परिणाम
शत प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में कुल 21 छात्राओं में से 21 छात्राऐं
प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग में 14 छात्राओं
में से 13 छात्राओं ने प्रथम व 1 छात्रा ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।
विज्ञान में आयश बानो पुत्र बरकत अली ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा
में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में रविना पुत्री रणवीर गिला
ने 80 प्रतिशत अंकों से कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव
बढाया। शिक्षा समिति अध्यक्ष बाल कृष्ण गोल्याण, सचिव राधाकृष्ण सिंगला,
कोशाध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संजय सर्राफ, सहसचिव श्री
पवन सरावगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री अमरसिंह राठौड़, वी.एम. कन्या
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. नीलम गौड़, वी.एम. बालिका विद्यालय
प्रधानाचार्य श्रीमती सन्जू गाडिया, निदेषक श्रीमती निर्मला नागपाल, कोच
श्री विकास अग्रवाल व स्टॉफ सदस्यों ने छात्राओं में मिठाई वितरित कर बधाई
प्रेशित की।
