Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

492 ग्राम पंचायत सहायकों का चयन

प्रतापगढ़। स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्रा आवास योजना और महानरेगा जैसी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में अब और तेजी आएगी। प्रत्येक पंचायत स्तर पर लगने वाले तीन-तीन कार्मिकों की नियुक्ति से इन योजनाओं का बेहतर संचालन हो सकेगा।  जिला कलक्टर नेहा गिरि ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की 164 ग्राम पंचायतों के लिए 492 पंचायत सहायकों का चयन किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर तीन सहायकों को नियुक्ति दी जाएगी। एक-एक पंचायत में तीन-तीन लोगों की नियुक्ति से सभी योजनाओं की प्रगति में तेजी आएगी और पात्रा व्यक्तियों तक योजनाओं का समुचित एवं समयबद्ध लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति की अभिशंषा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ वीसी गर्ग के अनुमोदन के बाद जिला परिषद कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की गई है, जिसे चयनित अभ्यर्थियों एवं आमजन द्वारा देखा जा है। उन्होंने बताया कि चयनितों की सूचना संबंधित ग्राम पंचायतों को भेजी जा रही है, जहां ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इनको नियुक्ति पत्रा दिया जाएगा। संबधितों को ग्राम पंचायतों में संपर्क करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि इन पदों पर चयन के लिए फरवरी माह में ग्राम पंचायत स्तर पर इंटरव्यू आयोजित किए गए थे।