Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुन्दरी में पूजा-अर्चना कर पंजाब एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं सर्वतोमुखी खुशहाली की कामना की

मंदिर की भव्यता को देख हुए अभिभूत
बांसवाड़ा-
पंजाब के राज्यपाल महामहिम वी.पी.सिंह बदनोर व पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह अपनी बांसवाड़ा यात्रा के दौरान मयूर रेस्ट हाऊस में लंच और विश्राम के बाद सायं तलवाड़ा के निकट उमराई गांव स्थित शक्तिपीठ माँ त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर के पं. निकुंजमोहन पण्ड्या के आचार्यत्व में देवी मैया की पूजा-अर्चना कर पंजाब प्रदेश और राष्ट्र की सर्वतोमुखी समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए देवी का आशीर्वाद लिया।  इससे पहले मंदिर परिसर में पहुंचने पर उनकी पंचाल समाज की ओर से भव्य अगवानी की और फूलमाला तथा साफा पहनाकर द्वय अतिथियों का स्वागत किया गया और मां त्रिपुरा सुन्दरी की तस्वीर व प्रसाद भेंट किया गया।
मंदिर की भव्यता को देख हुए अभिभूत
    पंजाब के राज्यपाल महामहिम वी.पी.सिंह बदनोर व पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री राणा के.पी. सिंह
मंदिर की भव्यता को देखकर अभिभूत हुए तथा कहाकि हमें मां के दर्शन करने का सौभाग्य और दिली सूकून प्राप्त हुआ है।     इस मौके पर एसीओ मोहनलाल, उप पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह, समाजसेवी अशोक मेतवाला सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण आदि मौजूद थे।     उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय यात्रा पर आए पंजाब के राज्यपाल महामहिम वी.पी.सिंह बदनोर व पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री राणा के.पी. सिंह मयूर गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करने के पश्चात 28 मई रविवार सुबह 11 बजे समीपस्थ जिले प्रतापगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर एक बजे तक महाराणा प्रताप जयंती समारोह के आयोजन में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भोजन के उपरांत 2.45 बजे बांसवाड़ा के लिए वापसी करेंगे और शाम 4.15 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचने के बाद चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।