खबर - श्याम रतन शर्मा
दौरे में विभिन्न योजनओं की शुरुआत को मिली प्रथिमकता
सरदारशहर—रतनगढ़ निर्मित रेलमार्ग का करेंगे लोकार्पण
चिड़ावा : 20 जून को रेलमंत्री सुरेश प्रभु राजस्थान दौरे पर आ
रहे है . इस दौरे के दौरान अहम् सवाल जरुर उठता है की क्या सीकर - दिल्ली
मार्ग को मिलेगी नई ट्रेन की सौगात ? . क्योकि इस क्षेत्र के लोगों को दो
साल के इंतज़ार के बाद भी रेलवे की और से कोई विशेष ट्रेनों का तोहफा नहीं
मिला . सप्ताह में मात्र दो दिन ही दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन हो रहा
है जिसको लेकर भी व्यापारियों और लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है . लोगों
की मांग है की सीकर - दिल्ली मार्ग पर नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू किया
जाना चाहिए . लेकिन आजतक रेल मंत्रालय ने कोई सुध नहीं ली . इस संबंध में
झुंझुनूं व सीकर के नेताओं ने कई बार पत्र लिखकर ट्रेनों की मांग की लेकिन
आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई . अब जब रेल मंत्री का 20 जून का कार्यक्रम तय हो
गया है फिर भी सीकर - दिल्ली मार्ग को लेकर संशय बना हुआ है . लेकिन सबसे बड़ी बात ये है की झुंझुनू और सीकर के सांसद 20 जून को सौगात मिलने की बात कह रहे है , और इसका श्रेय लेने का दावा भी सोशल मिडिया पर खूब चल रहा है।अगर सौगात मिलती है तो शेखावाटी का व्यापारी वर्ग और जनता काफी खुश होगी . भाजयुमो के जिला महामंत्री तन्मय अहलावत के फेसबुक पोस्ट के अनुसार सुरेश प्रभु रिमोट से इस ट्रैन का उद्घाटन करेंगे। और सीकर सांसद सुमेधानन्द उनके प्रयासों से इस काम को सफलता मिली है
✔
राजस्थान
को मिलेगी सौगात : ताजा जानकारी के अनुसार अनुसार रेलमंत्री सुरेश प्रभु
के राजस्थान दौरे को लेकर काफी उम्मीदे बनी हुई है . दौरे के दौरान
रेलमंत्री सुरेश प्रभु विभिन्न रेल मार्गो का निरिक्षण करेंगे वही राजस्थान
को कई सौगात भी देंगे . जानकारी के अनुसार 20 जून की सुबह 8.30 बजे
हैलीकॉप्टर के जरिये दिल्ली से रवाना होकर रेलमंत्री सबसे पहले सरदारशहर
पहुंचेगे जहाँ सरदारशहर से रतनगढ़ रेलमार्ग पर आमान परिवर्तन के बाद
नवनिर्मित 43.5 किलोमीटर रेलमार्ग का लोकार्पण करेगें . आपको बता दे की
काफी लम्बे इंतजार के बाद इस मार्ग पर रेल परिवहन शुरू होने जा रहा है .
लोकापर्ण कार्यक्रम के पश्चात रेलमंत्री सुरेश प्रभु सालासर बालाजी के
दर्शन करने के लिए जाएगें । सालासर बालाजी के दरबार में आधा घंटा रुकने और
दर्शन करने के बाद रेलमंत्री वहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे . जयपुर में
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर रेलवे के विस्तार पर चर्चा करेंगे
साथ ही रतलाम , बांसवाडा व डुंगरपुर नई रेल लाईन के सन्दर्भ में विचार
विमर्श करेंगे . साथ ही सोलर पवार उर्जा और जयपुर प्लेट्फार्म के विस्तार
और 500 KWP सौर्य उर्जा प्लांट सहित जयपुर स्टेशन के तीसरे द्वार को लेकर
CM से खास वार्ता होगी . इसके अलावा करीब 2 घंटे की अहम् मुद्दों पर विशेष
बैठक कर अधिकारियो से जानकारी लेंगे . प्रदेश में चल रही कई परियोजनाओं पर
लंबी वार्ता के साथ निस्तारण और दिशा निर्देश जारी करेंगे . यात्रा के
दौरान जयपुर से ही सीकर फतेहपुर शेखावाटी 47.5 किलोमीटर रेल मार्ग को हरी
झंडी दिखाकर आवागमन की शुरुआत करेंगे . इसके अलावा अजमेर से हरिद्वार तक
चलने वाली ट्रेन 19609/ 19610 रेल गाड़ी का विस्तार कर उदयपुर से हरिद्वार
किया जायेगा . करीब 6 घंटे के जयपुर दौरे के बाद शाम करीब 7 बजे जयपुर से
रवाना होकरसीधा मुंबई जायेंगे .
