Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ग्रामीणों को मिला मौके पर ही लाभ

प्रतापगढ़। जिला कलक्टर नेहा गिरि के मार्गदर्शन में चल रहे ‘न्याय आपके द्वार 2017’ अभियान के तहत सोमवार को जिले की केरवास, अचनारा, देवला, नाराणी व वीरपुर ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मौके पर ही राजस्व समस्याओं का निराकरण कर राहत दी।

प्रतापगढ़ उपखण्ड अधिकारी ने केरवास में आयोजित राजस्व लोक अदालत में पत्थरगढ़ी के 7 प्रकरण का निस्तारण किया। तहसीलदार ने नामान्तकरण के 19, खाता विभाजन के 1 व राजस्व नकलें 20 जारी की।

अरनोद उपखण्ड अधिकारी ने अचनारा में आयोजित राजस्व लोक अदालत में धारा 136 के 14, धारा 88 के 3, धारा 188 के 1, रास्ता 251 धारा के 1, म्यूटेशन अपील के 2, पत्थरगढ़ी के 1 व अन्य धारा के 1 प्रकरण का निस्तारण किया। तहसीलदार ने नामान्तकरण के 14, खाता विभाजन के 2, सीमाज्ञान के 2, गैर खातेदारी से खातेदारी के 2, धारा 251 के 2, अन्य धारा के 40 व राजस्व नकलें 51 जारी की।

धरियावद उपखण्ड अधिकारी ने देवला में आयोजित राजस्व लोक अदालत में धारा 136 के 1, धारा 53 के 1, धारा 188 के 1 व अन्य धारा के 1 प्रकरण का निस्तारण किया। तहसीलदार ने नामान्तकरण के 25, खाता दुरस्ती के 1, खाता विभाजन के 3, अन्य धारा के 11 व  राजस्व नकलें 21 जारी की।

 छोटीसादड़ी उपखण्ड अधिकारी ने नाराणी में आयोजित राजस्व लोक अदालत में धारा 136 के 8, धारा 53 के 2, धारा 88 के 1, धारा 188 के 1, म्यूटेशन अपील के 5, इजराय के 1, अन्य धारा के 1 व पत्थरगढ़ी के 5 प्रकरण का निस्तारण किया। तहसीलदार ने नामान्तकरण के 60, खाता दुरस्ती के 1, खाता विभाजन के 3, सीमाज्ञान के 2, गैर खातेदारी से खातेदारी के 6 व  राजस्व नकलें 21 जारी की।

पीपलखूंट उपखण्ड अधिकारी ने वीरपुर में आयोजित राजस्व लोक अदालत में धारा 136 के 15, धारा 53 के 1, धारा 88 के 1, पत्थरगढ़ी के 3 व अन्य धारा के 1 प्रकरण का निस्तारण किया। तहसीलदार ने नामान्तकरण के 102, खाता दुरस्ती के 1, खाता विभाजन के 4, सीमाज्ञान के 4, गैर खातेदारी से खातेदारी के 71, अन्य धारा के 22 प्रकरण का निरस्तारण किया व राजस्व नकलें 208 जारी की।

बुधवार को यहां लगेंगी राजस्व लोक अदालत


‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के दौरान बुधवार को प्रतापगढ़ की अचलपुर, अरनोद की चकुण्डा, धरियावद की खुंता, पीपलखूंट की सोडलपुर व 8 जून को प्रतापगढ़ की गंधेर, अरनोद की दलोट, धरियावद की पिपलिया, छोटीसादड़ी की पीलीखेडा व पीपलखूंट की सुहागपुरा ग्राम पंचायत की राजस्व लोक अदालत अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होगी।