Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विज्ञान सेमीनार में अव्वल रहे हिमांशी, अरविंद व संजना

प्रतापगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से सुहागपुरा के राजकीय  आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हुई सेमीनार में प्रतापगढ के आदर्श सरस्वती विद्यालय की हिमांशी राव प्रथम, पील्लू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अरविंद सिंह द्वितीय तथा थड़ा राउमावि की संजना तीसरे स्थान पर रही। सेमीनार में 25 विद्यार्थियों ने शिरकत की। संयोजक रमेश चंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम  का उद्घाटन के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने किया। द्विवेदी ने छात्रों से विज्ञान के क्षेत्रा में आगे बढ़ने का आह्वान किया और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय की नामांकन वृद्धि को सराहा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीईओ शांति लाल शर्मा ने राज्य स्तरीय सेमिनार और उससे जुड़ी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के शुरुआत में स्वागत विद्यालय के किशनलाल मीणा द्वारा किया गया। स्थानीय स्टाफ द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को बैग वितरण  भी किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य विक्रम कोठारी ने विद्यालय से जुड़ी जानकारी और नवीन योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।  कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। संचालन नितेश सोमानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित थे।