Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

‘जयपुर का बुधिया’ पहुंचा बांसवाड़ा

हरित राजस्थान का संदेश देता ‘जयपुर का बुधिया’ पहुंचा बांसवाड़ा
राजस्थान पर्यावरण जनचेतना रथ यात्रा ने बांसवाड़ा में जगाई चेतना
बाँसवाड़ा-पर्यावरण संरक्षण के लिए एकवर्ष तक प्रतिदिन 60 किलोमीटर दौड़ लगाकर ‘जयपुर का बुधिया’ उपनाम प्राप्त कर चुके गीतेश जांगिड़ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का सन्देश प्रसारित करते हुए राजस्थान पर्यावरण जन चेतना रथ यात्रा के अपने पांच सदस्यों के साथ मंगलवार को बांसवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहरभर में अपने विशेष रथ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक पौधे लगाने का संदेश प्रतिध्वनित किया।  आज दोपहर में यहां पहुंच गीतेश ने सूचना केन्द्र में सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कमलेश शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कल्पना डिण्डोर के साथ दो पौधों का रोपण किया। उन्होंने पौधों का रोपण करते हुए कहा कि बांसवाड़ा की धरा सरसब्ज है और इस पर किया गया पौधरोपण फलित होता ही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यावरण जन चेतना यात्रा 5 जुलाई को जयपुर से प्रारम्भ हुई थी जो आज सुबह डूंगरपुर से प्रस्थान कर रास्ते के गांवों में जनचेतना जाग्रत करती हुई बांसवाड़ा पहुंची। यह यात्रा अब तक जयपुर, नागौर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर जालोर, सिरोही, राजसमंद उदयपुर जिलों में यात्रा में अपना संदेश गुंजायमान कर चुकी है। गौ सेवी श्री पदमाराम कुलरिया व काना राम कुलरिया, शंकर जी कुलरिया, धर्म चन्द जी कुलरिया के द्वारा आयोजित इस यात्रा में गीतेश स्वयं गांव-गांव, शहर-शहर घूमकर पर्यावरण बचाने का सन्देश दे चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को भी शहर व आस-पास के गांवों में घुमते हुए जनता को जागृत करने के लिए पेम्पलेट व स्टीकर देकर अपने अभियान के बारे में जानकारी दी। गीतेश ने बताया कि यह यात्रा बुधवार को प्रतापगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर भंवरलाल गर्ग, प्रदीप, प्रभुलाल, श्रीमती सागर और बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे।