श्याम रतन शर्मा
चिड़ावा - चिड़ावा जीवनी योग साधना केंद्र को
राजस्थान सरकार एवं जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविधालय
ने ‘योग महाविद्यालय’ के रूप में मान्यता प्रदान करते हुए एक वार्षिक योग
डिप्लोमा पाठ्यक्रम (PGDYT) व् त्रेमासिक योग सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम चलाने की स्वीकृति प्रदान की है। विश्वविधालय द्वारा राज्य में इस तरह के 11 काॅलेजों को
मान्यता दी है जिनमें झुंझुनू जिले में केवल जीवनी योग साधना केंद्र को यह मान्यता मिली है।
