Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रतापगढ़ में जल स्वावलंबन कार्यों का निरीक्षण कर लिया फीडबैक

प्रतापगढ़। जलग्रहण अधीक्षण अभियंता  जीएल रोत ने सोमवार को  धरियावद इलाके में मुख्यमंत्राी जल स्वावलंबन अभियान में हुए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता व उपयोगिता को फीडबैक लिया। इस दौरान पीआरओ कुमार अजय, कनिष्ठ अभियंता श्याम लाल महावर भी उनके साथ थे।  एसई रोत ने झड़ोली पंचायत के पाटला बावड़ी में एक लाख 5 हजार रुपए की लागत से बनी एमपीटी का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से बातचीत कर एमपीटी से हो रहे लाभ के बारे में जाना। उन्होंने भोजपुर पंचायत के पायरा में 6 लाख 92 हजार की लागत से बने एनिकट का  निरीक्षण किया तथा आसपास के किसानों सेे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नाल गांव में केसरा रूपा के खेत के पास बनी एमपीटी का भी निरीक्षण किया। जेईएन  महावर ने बताया कि धरियावद में जलग्रहण विभाग की ओर से एमजेएसए के दूसरे चरण में प्रस्तावित समस्त कार्य पूरे हो चुके हैं। इस दौरान डब्ल्यूडीटी मनीष सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।