Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जीएसटी को लेकर भ्रांतियों से रहें दूर

जीएसटी को लेकर हुए जिला स्तरीय समारोह में हुई नई व्यवस्था पर चर्चा, प्रधानमंत्रा एवं मुख्यमंत्रा के संबोधन के सीधे प्रसारण का उठाया लाभ, व्यापारियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान  
प्रतापगढ़। समूचे देश में शनिवार से एक साथ लागू हुए जीएसटी को लेकर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन मिनी सचिवालय सभागार में किया गया। इस दौरान जीएसटी को लेकर व्यापक विचार-विमर्श कर व्यापारियों की जिज्ञासाओं व शंकाओं का समाधान किया गया। सभापति कमलेश डोसी, एडीएम हेमेंद्र नागर, सीईओ डॉ वीसी गर्ग, वाणिज्यिक कर उपायुक्त एसडी मीना सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगांं ने नई दिल्ली एवं जयपुर में इसे लेकर हो रहे समारोह के सीधे प्रसारण का लाभ उठाया तथा प्रधानमंत्रा व मुख्यमंत्रा का संबोधन सुना। 
सभापति कमलेश डोसी ने कहा कि आज ही लागू किए गए जीएसटी को लेकर लोगों में मन में कई तरह की शंकाएं और भ्रांतियां हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। जिस सोच के साथ प्रधानमंत्रा ने इसे लागू करने की पहल की है, वह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढेगी एवं पूरे देश में एक बेहतर व्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इसकी बारीकियां समझनी चाहिए ताकि इस संदर्भ में जताई जा रही शंकाओं से हम दूर रह सकें। 
एडीएम हेमेंद्र नागर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों व कार्यशालाओं के माध्यम से जीएसटी को लेकर एक व्यापक समझ बनेगी और लोगों के मन की शंकाएं दूर होंगी। सीईओ डॉ वीसी गर्ग ने कहा कि जब कोई नई व्यवस्था लागू होती है तो उसके प्रति एक शंका का भाव रहना स्वाभाविक ही है लेकिन जिस सोच व उम्मीद को लेकर यह व्यवस्था लागू की जा रही है, वह पूरे देश को कर प्रणाली के एक सूत्रा में जोड़ देगी। 
वाणिज्यिक कर विभाग के उपायुक्त (अपील्स) एसडी मीना ने कहा कि किसी भी राज्य में चुकाए गए कर का समायोजन आपको अपने राज्य में मिलेगा, यह इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण बात है। नई व्यवस्था में टैक्स चोरी की संभावना न्यूनतम रहेगी तथा पारदर्शिता बढेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी रिटर्न भरने की जटिलताओं और कीमतों में बढोतरी की गलतफहमियों से दूर रहें और किसी भी प्रकार की जिज्ञासा को व्यवस्थित ढंग से सुलझाने का प्रयास करें। कोषाधिकारी सत्यनारायण राठी ने आहरण एवं वितरण अधिकारियों को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। संचालन सुधीर बोहरा ने किया। इस दौरान प्रतापगढ एसडीएम वारसिंह, अरनोद एसडीएम दीपेंद्र सिंह, धरियावद एसडीएम वरसिंह गरासिया, छोटी सादड़ी एसडीएम दिनेश मंडोवरा, तहसीलदार रामचंद्र खटीक, वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक आयुक्त शशिभूषण गुप्ता, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी दिलीप बोरीवाल, कनिष्ठ वाणिज्यिक कर अधिकारी पंकज गढवाल, सीएमएचओ डॉ ओपी बैरवा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी आदि मौजूद थे।