प्रतापगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ग्रुप वार्षिक गाइड प्रशिक्षण नृसिंह घाट प्रतापगढ़ में 29 जून से आयोजित है। सीओ स्काउट योगेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया की शिविर के छठवे दिन जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ वीसी गर्ग ने शिविर स्थल पर पदार्पण हुआ, शिविर में समस्त छात्राध्यापिकाऐं अपने प्रशिक्षण में ध्यानमग्न थी उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के अपनी बात कहना प्रारम्भ कर दिया उन्होंने सबसे ज्यादा स्वच्छ भारत अभियान मिशन पर जोर देकर कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक गांव और शहर में शौचालय निर्माण हो ताकि हम स्वस्थ्य जीवन जी सके। उन्होंने अपने जीवन में स्काउट का महत्व बताया और कहा कि इस गतिविधि में स्वंय रहकर आरएएस परीक्षा में पास हुआ आप जब भी शिक्षक बनोगें तब बालको में प्रारम्भ से ही स्वच्छता की बात समझाकर अच्छे संसकारो का बीजारोपण करें। सीईओ का स्वागत पुरुषोत्तम मोड़ द्वारा किया गया, शिविर की जानकारी शिविर संचालिका बसन्ती शर्मा द्वारा दी गई । इस कार्यक्रम का संचालन गिरवरलाल सुमन द्वारा किया गया। मंगलवार को दिवस का ध्वजारोहण प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा महिला विद्या मन्दिर बगवास द्वारा किया गया। छात्राध्यापिकाओं की मन स्थिति को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इससे आपके जीवन में जो निखार आयेगा वह अतुलनिय होगा। यह गतिविधि आपके जीवन की सार्थकता तब प्रस्तुत करेगी जब आप इसे दूसरों में प्रवाहित कर दोंगे। शिविर में भ्रमण श्री रोकडिया हनुमान झांसडी रखा गया, वहा जाकर भजन व नृत्य का भरपुर आनन्द लिया साथ ही हनुमान जी से क्षैत्रा की खुशहाली की कामना की।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
