Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बाय ग्राम पंचायत में हुआ श्री मद्भागवत कथा का शुभारम्भ

बाय -कस्बे की ग्राम पंचायत बाय के गोपीनाथ मंदिर में  श्री मद्भागवत  कथा   का शुभारंभ हुआ।   जिसके पहले दिन  सोमवार को सरपंच तारा देवी के नेतृत्व में गांव के  मुख्य मार्ग से कलश यात्रा  निकाली गई  व् इस यात्रा में गांव की महिलाओं ने  बढ़ चढ़ कर हिस्सा  लिया। यह कथा  दिनांक  3 से 9  तक चलेगी।  जिसके कथा वाचक  हेमंत दस   ,  गोविन्द दस ,  प्रवीण नाथ व् शिवनाथ  महाराज  हैं।  कथा  प्रारंभ के समय  ग्राम सरपंच  तारा देवी  ने  ग्रामवासियों  की इस पहल की प्रशंसा की व्  सभी  ग्रामवासियों  को  कथा  सुनने,  गीता को अपने  जीवन में उतरने  व्  सत्कर्म करने का निवेदन किया।  इस  कथा  का आयोजन  ग्राम  बाय वासियों    द्वारा  मिलजुल कर किया जा रहा है।  कथा के पहले दिन  राजेंद्र, विनोद कमल, संत कुमार,  रणवीर, नरेश, बुलेश, नाहर सिंह , जीतू, महेंद्र, जगदीश, दामोदर  ने  कथा  के कार्यों में  भरपूर सेवा की  व्  समस्त  ग्रामवासियों  ने सहयोग किया।