Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सोमवार को दीपेश्वर महादेव मंदिर में होगा रूद्राभिषेक

प्रतापगढ़। राज्य सरकार की ओर से श्रावण माह में प्रदेश भर के शिव मंदिरों में कराए जा रहे आयोजनों के सिलसिले में जिला मुख्यालय स्थित दीपेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। देवस्थान विभाग एवं राजस्थान संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले रूद्राभिषेक के लिए जिला प्रशासन एवं  नगर परिषद के सहयोग से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंडित घनश्याम शास्त्राी गंधेर के आचार्यत्व मेें 11 विद्वान पंडितों के सानिध्य में रूद्राभिषेक का आयोजन होगा। सवेरे 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। सवेरे 10.15 बजे प्रधान संकल्प होगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक शुरू होगा। दोपहर तीन बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। इस  दौरान नारायण सेवा संस्थान की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। रूद्राभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भाग लेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर गठित आयोजन समिति में पवन सिंह, हेमंत वैष्णव, महेश शर्मा, किशन लाल कुमावत, विकास चनाल, हिम्मत जैन को शामिल किया गया है।