चनाना मॉर्डन ITI संचालक की ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा
संचालक को पेड़ से बांधकर इतना पीटा कि हो गई उसकी मौत
पिटाई के बाद आरोपियों ने संचालक को ITI केंद्र रूम में पटका
मॉर्डन ITI संचालक जयसिंह गढ़वाल का ITI केंद्र में मिला था शव
चनाना गांव के आरोपी नरेंद्रसिंह , हेमंत , रतन , प्रमोद गिरफ्तार
पुलिस धारा 302 के तहत मामले की कर रही है जाँच,पूछताछ जारी
चिड़ावा -चिड़ावा थाना क्षेत्र इलाके के चनाना गांव में 30 जून की मध्य रात्री को
की गई हत्या के मामले में पुलिस ने राजफाश करते हुए एक ही परिवार के चार
लोगों को गिरफ्तार किया है । ब्लाइंड मर्डर मामले में गिरफ्तार दो सगे भाई
भी सामिल है । चिड़ावा डीएसपी लाखनसिंह मीणा ने बताया कि शनिवार को
हेमंतपुरा तन भाटीवाड़ निवासी सुभाषचंद्र ने रिपोर्ट दी थी कि उसके चचेरे
भाई जयसिंह की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है । जिसपर पुलिस ने मामले की
जांच शुरू करते हुए 24 घंटों में ब्लाइंड मर्डर का राजफाश करते हुए एक ही
परिवार के चार लोगों ( नरेंद्रसिंह , हेमंत सिंह , रतन सिंह , प्रमोद सिंह)
को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया की चनाना गांव स्थित मॉर्डन ITI
संचालक जयसिंह गढ़वाल का आरोपियों के परिवार की एक महिला से अवेध सम्बन्ध था
और अकसर उसके पास मृतक का महिला के घर आना-जाना था । जिसे लेकर पहले भी कई
बार परिवार के लोगों ने जयसिंह को टोका था । लेकिन 30 जुलाई की मध्यरात्रि
को जयसिंह फिर महिला घर आया था । लेकिन परिवार के लोगों के जाग जाने पर वह
घर से भागकर पड़ौस में स्थित अपनी आईटीआई संस्था में चला गया । महिला के
परिवार के लोगों ने उसका पीछा करते चनाना निवासी ( नरेंद्रसिंह , हेमंत
सिंह , रतन सिंह , प्रमोद सिंह) चारों लोग आईटीआई पहुंचे और जयसिंह को ऑफिस
से उठाकर अपने घर ले आए । जहाँ आरोपियों ने संचालक को घर में मौजूद पेड़
से बांधकर लाठियों से जमकर पिटाई की और उसके बेहोश होने पर उसे वापिस ऑफिस
में पटककर चले गए । लेकिन मारपीट के दौरान आई चोटों के कारन जयसिंह की मौत
हो गई ।
पुलिस ने जब ब्लाइंड मर्डर मामले
की जांच शुरू की तो सामने आया कि कई सालों से जयसिंह के आईटीआई के पड़ौस
में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है । जिसके बाद पुलिस ने इस दिशा
में छानबीन शुरू की । वहीं घटना स्थल की एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड द्वारा
भी मौका मुआयना करवाया गया । महिला के परिवार के लोगों को जयसिंह का आना
जाना पहले से ही पसंद नहीं था । वहीं वारदात में शामिल आरोपी भी सारे के
सारे युवा है । ऐसे में उन्हें इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं था । लेकिन
जब रात को जब जयसिंह उनके घर घुसा और उनके जाग होने पर भागा तो गुस्से में
चारों ने उसे पकड़कर पहले पेड़ से बांधा और मारपीट की । चारों आरोपियों की
उम्र 19 से 28 के बीच है । गिरफ्तार हेमंतसिंह व नरेंद्र दोनों सगे भाई भी
है । फिलहाल पुलिस ने धारा 302 सहित विभिन्न धाराओ के तहत आरोपियों से
पूछताछ कर रही है वही वारदात के दौरान काम में लिए गए लाठी और डंडे बरामद
करने का पर्यास कर रही है .
