Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिवंगत कुशलगढ़ एसडीओ को दी श्रद्धांजलि

बाँसवाड़ा-गत शुक्रवार को हुए हादसे में दिवंगत हुए कुशलगढ़ एसडीओ रामेश्वरदयाल मीणा को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शोकसभा का आयोजन किया गया। आज अपराह्न में जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद, जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपति महावर, कोषाधिकारी संदीप सांदू सहित कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कलक्टर और एसपी ने एसडीओ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला तथा इस घटना को दुःखद घटना बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।