बांसवाड़ा में राज्यमंत्री रावत ने किया ध्वजारोहण
बांसवाड़ा-देश के 71वें स्वाधीनता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह कुशलबाग मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में आज सुबह ठीक 9 बजे मुख्य अतिथि राज्य सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री धनसिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद समारोह में परेड कमांडर आबापुरा थानाधिकारी पुनाराम के नेतृत्व में मार्च पास्ट प्रदर्शन किया गया। परेड में उप निरीक्षक घेवरचंद मेवाड़ भील कोर के, श्रीमती राधा जिला पुलिस की, रूपलाल होम गाडर््स पुरुष, सार्जेन्ट दक्ष जोशी न्यु लूक सेन्ट्रल एनसीसी जूनियर डिविजन के, लखन यादव एनसीसी नेवी नूतन स्कूल के, विनायक एसपीसी नूतन स्कूल के, सुश्री अंजलि चौहान चंद्रपोल बालिका बाइड की, सुश्री दीपिका रायकवाल नई आबादी गाइड्स की, चिराग सोलंकी विद्यानिकेतन मंदारेश्वर, सुजल सिंह भारती विद्या भवन बालक, सुश्री आंचल सिसोदिया भारतीय विद्या भवन बालिका की, सुश्री दिव्यांशी पंचाल न्यु लूक सेन्ट्रल स्कूल बालिका की तथा गौरव व्यास न्यु लूक सेन्ट्रल स्कूल बालक दल के प्लाटून कमांडर थे। समारोह में बैण्ड प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें राजस्थान पुलिस के आठ सदस्यीय बेण्ड दल का नेतृत्व महेन्द्र कुमार ने किया जबकि चंद्रपाल गेट विद्यालय के 21 सदस्यीय दल का नेतृत्व प्रिय गहलोत ने, भारती विद्या भवन के 21 सदस्य दल का अक्षिता कुमावत ने, अंकूर स्कूल के 26 सदस्यीय दल का मुहम्मद होटल ने, आदिल्य पब्लिक स्कूल के 20 सदस्यीय दल का मज़हर खान ने व न्यू लुक स्कूल के 18 सदस्यीय दल का नेतृत्व किया। बेण्ड प्रदर्शन में दलों ने आकर्षक वेशभूषा के साथ बेण्ड की स्वरलहरियों से मैदान को गुंजायमान कर दिया।
इस आयोजन के उपरांत अतिरिक्त जिला कलक्टर हिम्मतसिंह बारहठ ने महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया। समारोह में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के तहत नगर केे राजकीय व मान्यता प्राप्त निजी सभी 40 विद्यालयों केे 1000 छात्रों ने सामूहिक योगाभ्यास प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सामूहिक व्यायाम के भव्य कार्यक्रम का मार्गदर्शन सोहनलाल कतीजा, भारतेन्दु शर्मा व नरेन्द्र त्रिवेदी करेंगे वहीं राउमावि पृथ्वीगंज के शारीरिक शिक्षक विमल त्रिवेदी, चिन्मय पब्लिक स्कूल के मोहम्मद यासिर खान, विद्या भवन के प्रिंसराज सिंह सिसोदिया व आशीर्वाद पब्लिक स्कूल के दीपक सोलंकी ने निर्देशन किया।
समारोह में बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मानशंकर निनामा, जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, बांसवाड़ा प्रधान दूधालाल, नगरपरिषद सभापति श्रीमती मंजूबाला पुरोहित, समाजसेवी मनोहर त्रिवेदी, उपसभापति महावीर बोहरा, जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद, एसपी कालूराम रावत, उप वन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल,अतिरिक्त कलक्टर हिम्मतसिंह बारहठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपति महावर, उपखण्ड अधिकारी डॉ.भंवरलाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी, समस्त पार्षद, बड़ी संख्या में शहरवासी तथा मीडियाकर्मी मौजूद थे। समारोह का संचालन सतीश आचार्य और नमिता कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
सामूहिक नृत्य प्रस्तुति में दिखी स्वातंत्रयोत्सव व कृष्णजन्मोत्सव की झलक:
समारोह में शहर के राजकीय व मान्यता प्राप्त निजी सहित कुल 15 विद्यालयों के 570 विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। सर पे हिमालय का छत्र है - चरणों में नदियां एकत्र है . . . व नन्द के घेर आनन्द भयो जय कन्हैयालाल की.....के स्वरों के साथ एक साथ जब सैकड़ों छात्राओं नृत्य प्रस्तुत किया तो मैदान में आजादी के साथ कृष्णजन्मोत्सव की भी झलक प्रस्तुत हो गई। राउमावि चंद्रपोल बांसवाड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती चन्द्रिका शर्मा के संयोजन में इस नृत्य के लिए तैयार गीत को रैना नागर, दीपिका दीक्षित, सोनाली जोशी, कामना त्रिवेदी, बरखा जोशी, आयुषी शर्मा, गौरांग पंड्या, उमंग नागर, अजय राठौड़ व प्रेमक प्रकाश जोशी ने स्वर दिया । इस दौरान की बोर्ड पर संदीप पंड्या, कोंगो पर अचल शाह व ढोलक पर पंकज त्रिवेदी व ललित जोशी ने संगत दी। इस नृत्य गीत का संगीत संयोजन संदीप पंड्या ने किया जबकि नृत्य संयोजन राजा राठौड़ व सविता सक्सेना ने,प्रस्तुति प्रबंधन रेखा कंसारा व मीना पाठक ने किया। राष्ट्रीयता के भाव और लोक संस्कृति के रंग लिए इस समूह नृत्य का मनोहारी कार्यक्रम राउमावि चंद्रपोल की प्रीति कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए हुआ 37 का सम्मान
समारोह में जिले के 37 विशिष्टजनों का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अतिथियों द्वारा प्र्रशंसा पत्र व स्मृति चिह््न देकर सम्मान किया गया। समारोह में शैक्षिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों में ललित कुमार पाटीदार, सुश्री कशीश राठौड़, सुश्री हिना डामोर, सुश्री मिनल उपाध्याय, सुश्री साक्षी जैन, रोहित सोलंकी, सुश्री अंजली दायमा, सुश्री पाखी राजकुमार, गर्विश जानी, हरवीर सिंह को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित करने के लिए सेवानिवृत्त सैनिक श्रवणसिंह नायक , युवा वैज्ञानिक तोषित त्रिवेदी, व्याख्याता महिपाल सिंह चारण, वरिष्ठ अध्यापक राहुल आचार्य, मेल नर्स धनपाल सोनी, वन रक्षक रमेशचन्द्र्र मईड़ा, वरिष्ठ तकनीकी सहायक डॉ. गोपाल लाल कोठारी, एसएसए के वरिष्ठ लिपिक दिपेश जोशी, नगरपरिषद के अग्निशमन दल के जयदेव जोशी, दिपक रावल, रमेश व्यास, देवीलाल, मुकुन्द पण्ड्या व परवेज अख्तर, सफाईकर्मी अशोक, उपवन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल, बागीदौरा एसडीओ शंकरलाल सालवी, घाटीपाड़ा स्कूल की प्रबोधक श्रीमती उषा पण्ड्या, तेजपुर के वरिष्ठ लिपिक तरूण चौधरी, 108 एंबुलेंस के मेलनर्स कुलदीप शर्मा, सहकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष गुप्ता, सहायक कर्मचारी परमेश्वरलाल चौबीसा, वरिष्ठ लिपिक नरपत सिंह राणावत, कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार मीणा, सहायक कार्यालय अधीक्षक विटला यादव तथा गिरिराज सिंह , घाटोल तहसील के विशाल राज श्रीमाल, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी छैलसिंह देवल, पीएचईडी के उमेश नागर, पृथ्वीगढ़ के अध्यापक मनीष मेहता, बोरी के ईमित्र कियोस्कधारी विनयभूषण भट्ट तथा नगरपरिषद के जमादार कुलदीप को सम्मानित किया गया।
परेड में नूतन एनसीसी तथा बेंड प्रदर्शन में अंकुर ने मारी बाजी:
समारोह में परेड प्रदर्शन में राजकीय नूतन उमावि के एनसीसी नेवी का दल प्रथम तथा न्यू लुक छात्र का दल द्वितीय रहा। इसी प्रकार बेण्ड प्रदर्शन में अंकुर उमावि के बेण्ड दल को प्रथम घोषित किया गया।