खबर - लक्की अग्रवाल
कृष्ण गौशाला में पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
श्रीमाधोपुर। कस्बे की जल बचाओ पेड़ लगाओ जीवन बचाओ समिति की प्रेरणा से श्री गोपाल कृष्ण गौशाला पृथ्वीपुरा गांव में मंलवार को दिनेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। समिति अध्यक्ष सांवरमल सैनी व गौशाला समिति के सक्रिय कार्यकर्ता बजरंग प्रजापति के सानिध्य में हरियालो महोत्सव के दौरान गौपाल श्रीकृष्ण गौशाला पृथ्वीपुरा में देव वृक्ष पीपल सहित विभिन्न किस्म के ५१ पौधों का पौधारोपण किया तथा समिति के सदस्यों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौपीं। इस अवसर पर तारा चन्द मीणा ने किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना व जल की महत्ती भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानन्द सोनी जल बचाओ पेड़ लगाओ,जीवन बचाओ समिति अध्यक्ष ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए गौ सेवा को मानव सेवा से बड़ा बताया और गौ के जीवन पर प्रकाश डालकर उसकी महत्ता के बारे में बताया। तथा अपनी और से आर्थिक सहयोग भी किया। समिति के संरक्षक बजरंग ने बताया कि गौ सेवा में अर्थ की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी तथा समाज हित के कार्यों में अपना अहम योगदान देते रहेगें ।तथा सभी गौ भक्तो का आभार प्रकट किया तथा भगवान सिंह यादव के द्वारा एक क्विन्टल अनाज की गऊ सवामणी की गई। सम्मान के तौर पर समिति के द्वारा सेवा देने वाला का समान किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र बिजारनियां,सीताराम यादव,कानाराम यादव,गिरधारी सिंह,रामेश्वर डूडी,बंशीदास महाराज,जगमाल उम्मेद,महिपाल,लक्ष्मण जाट,मोहन लाल,राजू बागवान सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।