चिड़ावा - चिड़ावा के नूनिया गोठड़ा अस्पताल को पी पी पी मोड पर देने के
सरकार के फैसले के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन मे नवलगढ
विधायक डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी संस्थाओ को निजी हाथों मे
देना सरकार की असफलता है। जबकि आम आदमी को सुविधाओ से वंचित होना
पडेगा ।
पी पी पी मोड मे भ्रष्टाचार की बू आ रही है
,जनता सहन नही करेगी। एक ओर प्रदेश का युवा रोजगार की आस लगाए बैठा है,
वही सरकार रोजगार के दरवाजे बन्द कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की
सौदेबाजी राजस्थान की जनता स्वीकार नही करेगी। दुर्भाग्य है कि जिले के अंदर लगभग 10 पी एच सी का सरकार निजीकारण कर चुकी है।आने वाले समय मे राजस्थान की जनता, राजस्थान का बेरोजगार युवा साथी इस बात का जवाब सरकार से मांगेगा ।
