चिड़ावा-चिड़ावा में आयोजित आयकर विभाग की सेमिनार में आयकर विभाग की उपायुक्त पूजा पारेख ने बताया की राष्ट्र निर्माण में आयकर विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है । आयकर के रूप में मिलने वाली राशि से देश में विकास की योजनाओं को गति दी जाती है । उन्होने बताया की प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय के अनुरूप ईमानदारी से कर जमा करवाना चाहिए । सेमिनार में आयकर अधिकारी हनिफ मोहम्मद ने उपस्थित सभी लोगो से कर के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीधरी के लिए बल दिया । सीए जिम्मी मोदी ने पावर पॉइंट के माध्यम से आयकर विभाग की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी । धन्यवाद सीए सुशील तुलस्यान ने दिया ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश खंडेलवाल ने किया । इस अवसर पर आयकर अधिकारी बी एल कटारिया , चिड़ावा व्यापार संघ के महासचिव नरोत्तमजी भीमराजका , सुरजगढ़ व्यापार संघ के अध्यक्ष किशन बिलोटिया , पुरुषोत्तम बुकानिया , प्रदीप हिम्मतरामका, सीए जितेंद्र गाड़ोडिया आदि मौजूद थे ।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
