Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रतापगढ़ में दीपेश्वर महादेव का हुआ रुद्राभिषेक

प्रतापगढ़ -राजस्थान संस्कृत अकादमी और देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापगढ़ के तालाब की तलहटी में स्थित सुरम्य मनोरम धार्मिक आध्यत्मिक तीर्थस्थल दीपेश्वर महादेव में आज रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की प्रेरणा से राज्य सरकार के निर्देश पर देवाधिदेव महादेव के चरणों में राज्य की सुख समृद्धि एवं अनुकूल वर्षा की मंगल कामना करने के उद्देश्य से देवस्थान विभाग एवं राजस्थान संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पं. घनश्याम शास्त्री के नेतृत्व में 11 विद्धान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सर्वप्रथम गणपति स्थापना की गयी। मुख्य यजमान के रूप में स्थानीय समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय, अजय राठौर और किशन लाल कुमावत सपत्नीक पूजापाठ में सम्मिलित हुए। इसके बाद रुद्रास्टाध्यायी के पाठ के साथ भगवान शिव का अभिषेक प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी ने जल, दुग्ध,शर्करा, पंचामृत, इत्र, दही, शहद से अभिषेक किया। इसके पश्चात अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेंद्र नागर, एस पी शिवराज मीणा, सी आई मांगीलाल बिश्नोई राजेन्द्र टेलर सहित अनेक श्रद्धालुओं, पर्यटकों ने दुग्धाभिषेक व जल से अभिषेक किया।

अंत में महाआरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नारायण सेवा संस्था की ओर से सभी भक्तगणों के लिए प्रसाद वितरित किया गया।

महाआरती के पश्चात समापन समारोह में कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक सहयोगी का बहुमान किया गया देवस्थान विभाग की ओर से तय दक्षिणा समस्त विधान पंडितों को भेंट की गई इसी के साथ मुख्य यजमान सुरेश मालवीय के सौजन्य से भी समस्त विद्धान पंडितों के बहुमान कर उन्हें दक्षिणा राशि भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम में रुद्राभिषेक जिला समन्वयक पवन सिंह, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी,  भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा जिला महामंत्री विद्यासागर राठौड़ नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश नगर उपसभापति रमेश मीणा, माणक लाल कुमावत, राजेंद्र सोनी उत्सव जैन, संजय जैन, अशोक बारोलिया हिम्मत जैन, हेमन्त वैष्णव, रमेश, नवल हरिप्रकाश, अर्पित राठौर, ओमप्रकाश राठौर, हरीश सालवी, सुनिल पालीवाल, कमलेश सुथार, मिलन शर्मा, सचिन पटवा, रमेश बागड़ी, तुलसी नन्दन वैष्णव, गोपाल कुमावत मानपुरा, देवस्थान विभाग के नितिन नागर, भंवर लाल मेनारिया आदि सहित नगर के अनेक प्रबुद्ध एवं धर्मानुरागी नागरिक बन्धुओं ने भाग लिया।