खबर - मनोज मिश्रा
सालासर -सालासर वाले बाबा का आज प्रकटोत्सव है। बाबा आज ही के दिन ,विक्रम संवत 1811 श्रावण शुक्ला नवमी, शनिवार को प्रकट हुए थे।। सालासर मंदिर में सजावट देखने लायक है। भक्त अभी से आना शुरू हो गए है। रात्रि को पुजारी परिवार द्वारा जागरण का आयोजन किया गया है जिसमे संत शिरोमणि रातिनाथजी महाराज अपने श्रीमुख से भजन गाएंगे। सालासर बालाजी मंदिर की आज 263वीं वर्षगांठ है।
