बांसवाड़ा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बांसवाड़ा जिले के महात्मा गांधी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मृत्यु की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया एवं निदेशक आरसीएच से इस प्रकरण की जांच करवायी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीएमओ सहित 3 चिकित्सकों को निलम्बित एवं 5 चिकित्सकों को एपीओ किया गया है। साथ ही 3 चिकित्सकों के विरूद्ध एवं 4 नर्सिंगकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है। सराफ एवं प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग श्रीमती वीनू गुप्ता ने सोमवार को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की स्थिति के बारे में प्राप्त रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस रिपोर्ट के आधार पर पीएमओ डॉ. वी.के. जैन, प्रमुख विशेषज्ञ गायनी डॉ. पी.सी. यादव एवं ब्लॉक पीएमओ डॉ. जितेन्द्र बंजारा को निलम्बित किया गया है। साथ ही बांसवाड़ा में पदस्थापित 5 चिकित्सकों को आरसीएचओ डॉ. मनीषा चौधरी, प्रमुख विशेषज्ञ (गायनी) डॉ. दिव्या पाठक, डॉ. ओ.पी. उपाध्याय, डॉ. जयश्री जैन एवंं कनिष्ट विशेषज्ञ गायनी डॉ. शालिनी नानावाटी को एपीओ किया गया है। ओदशानुसार 3 चिकित्सकों डॉ. पुष्पा कुमारी चरपोटा व डॉ. प्रीतेश जैन व डॉ. एम.के. जैन के विरूद्ध सीसीए नियम 17 में कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। साथ ही बांसवाड़ा में पदस्थापित चिकित्साकर्मी सुन्दरी वैष्णव, इन्दिरा माईडा व सुकली गरासिया व सुन्नी एमटी को निलम्बित कर 17 सीसीए की कार्यवाही की गयी है। श्री सराफ ने बताया कि कनिष्ठ विश गायनी डॉ. दिप्ती चित्रा, एसएमओ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव, जे.एस. गायनी डॉ. बनवारी लाल मीना, एसएस गायनी डॉ. सत्यनारायण चौबीसा, विशेषज्ञ सर्जरी डॉ. एम.पी. शर्मा एवं एसएमओ डॉ. ओपी. कुलदीप को कार्य व्यवस्था के तहत बांसवाड़ा जिला अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। इनके अतिरिक्त चिकित्साकर्मी जया आहरी, कीर्ति पठान, दिप्ती सिंह एवं कमला डामोर जो कि कुशल प्रसव सहायक है का जिला अस्पताल के लेबॅर रूम में पदस्थापन किया गया है।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
