Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सात समन्दर पार हुआ वागड़ विकास पर मंथन

खाडी के बहरीन देश में वागडवासियों का पहला स्नेह मिलन समारोह
बांसवाड़ा/डूंगरपुर- खाडी के बेहरीन देश में राजस्थान और वागड अंचल में औद्योगिक विकास के मंथन को लेकर  अप्रवासीय भारतीयो का प्रथम स्नेह मिलन समारोह गुधेबिया क्षेत्र के साउथ पार्क में आयोजित हुआ। समारोह में राजस्थान प्रदेश के वागड़ अंचल के डूंगरपुर-बांसवाडा जिले के अप्रवासी वागडवासियों ने एक मुखर होकर वागड़ अंचल के विकास के लिए हुंकार भरी। 
समारोह की अध्यक्षता अप्रवासी भारतीय सतीश भाई सरेडी बडी ने की। मुख्य अतिथि आसपुर डूंगरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक पटेल, दिलीप सिंह पारडा चुण्डावत थे। विशिष्ट अतिथि शैलेश भाई दोषी सागवाडा, भुपेन्द्र भाई रणोली, नरपतसिंह पारडा माताजी, धनेश्वर पंचाल, डायालाल पाटीदार चोखडी, अशोक पाटीदार जैताणा थे। 
समारोह में अप्रवासी भारतीय रमेश पाटीदार खुटवाडा ने स्वागत उदबोधन के साथ वागड अंचल में उधोगों की भरपुर संभावनाओं का रेंखाकित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बेरूखी और प्रशासनिक कमियों का चिंता जताई। पाटीदार ने वागड अंचल के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों, जनजप्रतिनियों, समाजों और मीडियों को एक मंच पर लाकर वागड अंचल विकास पर गहरा मंथन करने की बात कही। साथ आशा जताई की जल्द ही सभी लोगों को एक मंच पर लाकर वागड के विकास के लिए एजेंटा बनाकर प्रदेश सरकार को सौपने की बात कही। 
वही समारोह में धुलजी भाई पाटीदार टामटिया, शैलेश भाई दोषी, रमेश भाई चितरी, जयदीप पंचाल, महेश पाटीदार भिलुडा, महेश कुमार उदैया एवं चिंतक कुमार , विनोद भाई पाटीदार वांदरवेड सहित कई लोगों ने अपने संबोधन में वागड अंचल में अपने रोजगार बढाने पर एकमत के साथ हुकार भरी। वही बेहरीन देश में डूंगरपुर-बांसवाडा जिले के लोगों का रजिस्ट्रड संगठन बनाने में रणनीति बनाई गई। 
समारोह में वागडवासियों ने वागड अंचल व देश के गौरव के लिए बेहरीन देश के नियम कायदो को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का संकल्प भी लिया। साथ ही बेहरीन देश के राजतंत्र का शुक्रिया भी अदा किया। 
इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुआ। वही अतिथियों का पगडी रस्म व श्रीफल के साथ रमेश भाई पाटीदार खुटवाडा, रमेश भाई चितरी, पदमजी भाई, नगजी भाई पाटीदार, जयदीप भाई गरियाता, चिंतक भाई पादरडी बडी, बलवंत सिंह पिपलादा, हिम्मतसिंह कुमजी का पारडा, रणजीतसिंह सेनाला, कृष्णगोपालसिंह गरियाता, गुलाबसिंह बिलुडा , रामशंकर भाई, लोकेन्द्रसिंह सुरेला, कमलेश भाई ने स्वागत व अभिनंदन किया।  कार्यक्रम का संचालन राकेश भट्ट भीमसौर व महेश पाटीदार उदैया ने सयुक्त रूप से किया। 
पहली बार हुआ सम्मेलन
बेहरीन देश में पहली बार हुए स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे हर अप्रवासी वागडवासी की आंखो में चमक और उत्साह व उल्लास का माहौल देखने को मिला। 30 वर्ष से भी अधिक समय से बेहरनी में रोजगाररत कई वागड के लोगों ने बताया कि पहली बार वागड अंचल के लोगो को एकजुट करने को जो प्रयास है वो काबिल है तारिफ है जिसका श्रेय मोहम्मद अहमद दादा भाई सागवाडा और रमेश भाई पाटीदार खुटवाडा को जाता है। जिन्होने ने इस ऐतिहासिक कदम को उठा है साथ ही वागड अचंल के लोगो के सुरक्षा का जिम्मा भी संगठन बनाकर लिया है। 
जल्द शुरू होगी हेल्प लाईन
सम्मेलन में वागड अंचल के संगठन पर चर्चा करते हुए लोगों की सुची बनाई गई है साथ ही फेसबुक पेज तैयार किया गया है वही सभी अप्रवासी वागडवासियों की सुरक्षा व जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर तैयार किया जा रहा है जो जल्द ही शुरू हो जायेगा और एक नम्बर लगाने पर बेहरीन में वागडवासी को हर संभव मदद तैयार रहेगी। 
वागडवासी मनायेंगे हर त्यौहार
बेहरनी में वागड संगठन के गठन के साथ ही अब हर भारतीय पर्व को एकसाथ एकजुट होकर मनाने की रूप रेखा तैयार की गई । जिसके लिए कमेटीयो का गठन भी होगा।