Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ये लीजिये साहब इन्होने पंचायत समिति कार्यालय पर ही ताला ठोक दिया

रिपोर्ट - श्याम रतन शर्मा ( वरिष्ठ पत्रकार )
चिड़ावा (झुंझुनूं)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने 5 सूत्री मांगों को लेकर निकली रैली
आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने पंचायत समिति कार्यालय पर जड़ा ताला 
सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने मुख्य रोड़ को जाम करने का किया प्रयास 
सामान्य वेतन,नियमित करने व राज्य कर्मचारी न्युक्ति की है मांग
8 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा सहयोगिनी का जारी है धरना
उपखंड कार्यालय पर CM व PM के खिलाफ जमकर की नारेबाजी  
कार्यकर्ताओ के आन्दोलन के बीच पहुंचे कई स्थानीय कांग्रेसी नेता 
कार्यकर्ताओ ने CM के नाम तहसीलदार बृजेश गुप्ता को सौपा ज्ञापन    
चिड़ावा  : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के आन्दोलन पर सरकार ने सख्ती और चेतावनी कम नहीं आई. चिड़ावा में सैकड़ो की तादाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने मुख्य मार्गो से रैली निकलते हुए जामकर विरोध प्रदर्शन किया . आठ दिन से धरना , प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका व साथिनों महिलाओं का आंदोलन आज भी देखने को मिला . कर्मचारी संगठन सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने कबूत्तरखाना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड की सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया . जाम की सूचना पर चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और आन्दोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को किसी तरह समझाया मगर आक्रोशित आन्दोलनकारी कार्यकर्ताओ ने पंचायत समिति कार्यालय के गेट पट ताला ठोक कर जम कर विरोध किया . आपको बता दे की सरकार ने चेतावनी थी की काम पर नहीं लौटीं तो उनका मानदेय काटा जायेगा और सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी. इसके विपरीत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ अपना आन्दोलन जारी रखते हुए की मांग है की सरकारी अध्यापको की तर्ज पर उनको भी सामान्य वेतन सुविधाए सहित उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए . आंगनबाड़ी कार्मिको ने बताया की एक मजदूर को कम से कम 300\- रूपए रोजाना मिलते है जबकि इस महंगाई के दौर में आंगनबाड़ी कार्मिको को मात्र 4 हजार महीने की पगार . ऐसे में सभी विभागों में सेवाए देने के बाद भी कम पगार से उनका परिवार चलाना ना-मुमकिन हो जाता है . नियमित करने व सरकारी कर्मचारी बनाने की मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओ ने CM व PM के खिलाफ जमकर नारेबाजी की . इस दौरान आन्दोलन के बीच पहुंचे कई स्थानीय कांग्रेसी नेता भी पहुँच गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की मांगों का समर्थन कर सरकार को घेरा और CM के नाम तहसीलदार बृजेश गुप्ता को ज्ञापन सौपा . आपको बता दे की कल सूरजगढ़ उपखंड कार्यालय पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनी सुनीता देवी और विनोद देवी की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके कारण अचेत महिलाओं को अस्पताल भर्ती करवाया गया था ऐसे में महिला का अधिकारियो  संवेदनहीनता का आरोप लगाया था . कार्यकर्ताओं का कहना है की सरकार उनके आन्दोलन को नहीं कुचल पायेगी . 17 सितंबर तक सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।