Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

इस बेटे की उपलब्धि पर है पुरे राजस्थान को गर्व


रिपोर्ट - श्याम रतन शर्मा ( वरिष्ठ संपादक
वेट लिफ्टर अजय सिंह शेखावत का पैतृक गांव खुडौत में हुआ स्वागत 
देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद पहली बार आयें है अजय अपने गांव
झांझोत से लेकर खुडौत गांव तक ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत 
सम्मान समारोह में झुंझुनूं ADM सहित कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद 
आस्ट्रेलिया में हुए जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता है गोल्ड मेडल 
पिता धर्मपाल सिंह शेखावत ने कहा ''बेटे की उपलब्धि पर परिवार को गर्व 
''आगामी ओलंपिक में बेटा अजय सिंह जरुर जीतेगा देश के लिए गोल्ड''
''अजय ओलंपिक की तैयारियों में जुट गया ,रोजाना 15 घंटे करता है मेहनत 
चिड़ावा  : झुंझुनूं प्रदेश का ऐसा जिला है जो देश की सेना को सबसे ज्यादा सैनिक देता आया है वही अब इसी क्षेत्र की मिट्टी में पैदा हुए माटी के लाल खेलों में भी अपना लोहा दिखाने में जुटे है . ऐसे ही खिलाडी है वेट लिफ्टर अजय सिंह शेखावत जो गांव की मिट्टी में पैदा होकर देश विदेश में भारत का मान और गौरव बढा रहे है और एक के बाद एक मैडल हासिल कर देश प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहे है . आज जब गांव का बेटा अजय सिंह गोल्ड मेडल लेकर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने पलकों पर बिठाकर जोरदार स्वागत किया . (चिड़ावा से श्याम रतन शर्मा की रिपोर्ट .............

चिड़ावा क्षेत्र के छोटे से गांव खुडौत निवासी वेट लिफ्टर अजय सिंह शेखावत ने साबित कर दिया की गांव की मिट्टी से जुड़े युवा भी अगर मेहनत करे तो देश के लिए गौरांवित पल पेश कर मिशाल बन सकते है . 21 वीं राजपुताना रायफल में हवलदार पद पर तैनात अजय सिंह शेखावत ने आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में आयोजित 7-8 सितंबर को हुए जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीत कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है . अजयसिंह ने 77 किलो भार वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है . इससे पहले नेपाल में हुई जूनियर प्रतियोगिता में भी 3 कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था . गोल्ड मेडलिस्ट अजय आज आस्ट्रेलिया से लौट कर अपने गांव खुडौत पहली बार आये है . उनके आगमन की सुचना पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत करने का फैसला लिया और खुडौत गांव की राजकीय स्कुल में सम्मान समारोह आयोजित किया . इस मौके पर आसपास के सैकड़ो ग्रामीणों सहित झुंझुनूं ADM मुनीराम बगड़िया , भाजपा जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत , सरपंच सुनील कुमार , DRDO जोधपुर के वैज्ञानिक रामनाथ सिंह शेखावत , हरियाणा के शिक्षक राजवीर सिंह , वेट लिफ्टिंग संघ संरक्षक राजपाल सिंह , राजपुताना रायफल के अधिकारियो सहित सैकड़ो ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे . मंच पर आमंत्रित व्यक्तियों ने खिलाडी अजय को माला व साफा पहना कर स्वागत किया वही जिला ओलम्पिक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रेमी अंग रक्षक राजपाल सिंह की और से उपहार स्वरुप 31 हजार की नगद राशि देकर हौसला बढाया . समारोह के बाद अजय जब अपने घर पहुंचे तो गांव की महिलाओं ने अजय की आरती उतारी और जमकर स्वागत किया . वही अजय के माता-पिता ने अजय का मुह मीठा करवा कर आशीर्वाद दिया . 

इस मौके पर वेट लिफ्टर अजय सिंह शेखावत ने कहा की वो गांव की मिट्टी से निकलकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है . युवाओं को चाहिए की कड़ी मेहनत कर देश का नाम रोशन कर जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते है . अजय ने कहा की आज के स्वागत समारोह में उनकी ताकत को ग्रामीणों ने और बढ़ा दिया है . आगामी ओलंपिक में फिर भारत के लिए गोल्ड जरुर हासिल करूँगा . वही अजय के पिता धर्मपाल सिंह शेखावत ने अपने बेटे की उपलब्धि पर कहा की परिवार और समाज के लोगों को अजय पर गर्व है . उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा की ''आगामी ओलंपिक में मेरा बेटा अजय सिंह देश के लिए गोल्ड जरुर जीतेगा इसके लिए अजय ने अपने कोच के सानिध्य में ओलंपिक की तैयारियों में जुट गया और रोजाना करीब 15 घंटे मेहनत कर रहा है . इस मौके पर झुंझुनूं ADM मुनीराम बगड़िया ने भी अजय की तारीफ करते हुए कहा की अजय की बड़ी उपलब्धि बताई और कहा की हमें गर्व है की हम ऐसे जिले में कार्यरत है जहा के युवा अपने गांव , समाज और देश का नाम रोशन कर रहे है . वही सरकार की और से कोई सहायता की बात पर कहा की इस विषय में जरुर संज्ञान लिया जायेगा . अजय की बहन भारती शेखावत ने अपने भाई की कामयाबी पर कहा की विदेश में मैडल जीत कर भाई ने गौरांवित किया है . 

आपको बता दे की अजय का पूरा परिवार देश की सेवा में लगा हुआ है . अजय के बड़े भाई संदीप शेखावत भी इंडियन मिलेट्री एकेडमी देहरादुन में तैनात है वही पिता धर्मपाल सिंह राजपुताना रायफल के सूबेदार पद से रिटायर्ड हुए है . वही अजय की बहन भारती शेखावत ग्रेजुवेशन कर आईएएस की तैयारी कर रही है . वैसे फिलहाल अजय का पूरा परिवार भीलवाडा में रहता है जहा अजय की बहन भारती शेखावत आईएएस की तैयारी कर रही है . परिवार की उम्मीदों पर अजय की निगाहे बनी हुई है और सभी को उम्मीद है की आगामी 2020 के ओलंपिक गेम्स में अजय फिर से गोल्ड मेडल हासिल करने में कामयाब हो सके .