Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चिड़ावा में सर्व धर्म सम्मान प्रेम-सद्भाव व भाई चारे की विरासत आयोजित

खबर - श्याम रतन शर्मा 
दीपोत्सव के साथ संगीत के जरिये दिया गया एकता का सन्देश 
मुस्लिम-हिन्दू गायकार ने पर्व पर बाधा गीत - गजलों की समां 
केड के गजल गायकर आमिर नाजा ने गजलों की दी प्रस्तुतियां 
विवेकानंद चौक में दीपधरोहर उत्सव का हुआ शानदार आयोजन 
उपखंड अधिकारी राजीव ने कहा ''दिया गया मोहब्बत का पैगाम''
कहा : ''मन का दीप जलता है तो अंधेरा स्वतः ही दूर हो जाता है ''
दीपों सजावट पर विजेताओ का कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
चिड़ावा - :  सर्व धर्म सम्मान - प्रेम-सद्भाव व भाईचारे की पुरखों से मिली विरासत को बचाने और उसको बनाये रखने के लिए नागरिक दीप धरोहर उत्सव का आयोजन किया गया . दीपोत्सव के साथ संगीत के इस कार्यक्रम में एक और मशहूर मुस्लिम गायकार ने समां बाधा वही एक हिन्दू युवक ने भी शानदार गीतों की माला पिरोई . चिड़ावा उपखंड अधिकारी राजीव आचार्य की प्रेरणा से इस बार दीपावली के मौके पर चिड़ावा वासिंदों ने नागरिक दीप धरोहर उत्सव का विवेकानंद चौक में आयोजन किया . इस कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिको द्वारा दीप प्रज्वलित कर रंगौली सजा कर की गई . इस मौके पर विवेकानंद चौक में संगीतमयी कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ .शायराना माहौल में केड निवासी गजल गायकर आमिर नाजा ने गजलों व गीतों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की वही चिड़ावा निवासी आशीष मिश्रा ने गजल के साथ पुराने गीतों को पेश किया . उपखंड अधिकारी राजीव आचार्य ने बताया की दिवाली का त्यौहार अंधेरे से उजाले की और ले जाने का त्यौहार है  और ये अंधेरा सिर्फ समाज में छाया अंधेरा नहीं दिलों में छाया अंधेरा भी है लेकिन जब मन का दीप जलता है तो अंधेरा स्वतः ही दूर हो जाता है . संगीत के माध्यम से लोगों के दिलों में उजाला भरने का काम किया गया . इसी को प्रतिक मान कर आज दीपोत्सव मनाया गया है . ऐसे पावन पर्व पर दीपों के जरिये देश दुनिया में भाई चारे और मोहब्बत का पैगाम दिया गया . इस मौके पर गजल गायकर आमिर नाजा ने भी ''बस प्यार किये जा -प्यार ही ईबादत है '' गजल पेश की . चिड़ावा में पहलीबार हुए ऐसे आयोजन पर दीपोत्सव प्रतियोगिता भी आयोजित की गई . दीपों की सजावट के सन्दर्भ में विजेता रहे व्यक्तियों का कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया . वही आगंतु कलाकारों को भी सम्मानित किया गया .