खबर - जयंत वर्मा 
खेतड़ी -भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में द्वारा विशेष सदस्यता अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को राजकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज के पास शिविर लगाकर नये लोगों को पार्टी की सदस्यता दी गई। शिविर का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने सदस्यता करके की। शिविर में विशिष्ट अथिति पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर व पालिका अध्यक्ष उमरावसिंह , नरेश गुर्जर ज़िलामंत्री तथा अध्यक्षता युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने की। आयोजन  डॉक्टर पारस वर्मा ने किया युवा मोर्चा के सतीश गजराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवामोर्चा के कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत ईमानदारी और लगन से सदस्यता अभियान को सफल बनाने में लगे हैं।शिविर में सुबह 10 बजेसेसायं 4 बजेतक 770 लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी गई।जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने कहा की 10 नवम्बर तक 21000 पार्टी के नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसे युवामोर्चा के कार्यकर्ता पुर्ण करेंगे। युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर पारस वर्मा ने खेतडी विधानसभा में सुनील चौधरी , प्रवीण ,हवसिंहबादलवास ,देवदत जंगीर,रमेश मंदरी , विक्रम गुर्जर,श्री राम कुमावत,मोहकमरन, रजत शर्मा का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।