खबर - जीतेन्द्र वर्मा
प्रदेश मे 100 से अधिक किसान कर्ज मे डूबकर कर चुके है आत्महत्या - कन्हैयालाल गुर्जर
बून्दी । आज किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राजस्थान
पुलिस सेवा के अधिकारी कन्हैयालाल गुर्जर के बून्दी आगमन पर कांग्रेस
कार्यकर्ताओं बून्दी सर्किट हाउस पर ढोल नगाडों के साथ भव्य स्वागत किया।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा व शहर अध्यक्ष देवराज गोचर
द्वारा उपाध्यक्ष गुर्जर का साफा बंधवाकर अभिनन्दन किया गया। गुर्जर ने
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसानों का कांग्रेस
की यूपीए सरकार ने 72 हजार करोड रूपये का कर्जा माफ किया। लेकिन वर्तमान
केन्द्र व राज्य सरकार किसानों का कर्जा माफ करने से पिछे हट रही है। वही
राजस्थान के किसानों के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया जा रहा है। उत्तर
प्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया लेकिन राजस्थान में
भाजपा की सरकार होते हुये भी किसानों का कर्जा माफ नही किया जा रहा है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट ने कर्ज माफी को लेकर बांरा से
झालावाड तक पद यात्रा की। वहीं विधानसभा सत्र में कांग्रेस के विधायक चार
दिन व रात विधानसभा में कर्जमाफी की मांग को लेकर धरने पर रहें लेकिन फिर
भी राज्य सरकार के कानों पर जंू नही रेंगी। यह संवेदनहीनता का उदाहरण है।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश मे 100 से अधिक
किसान कर्ज मे डूबकर आत्महत्या कर चुके है। हाडौती मे भी बडी संख्या में
किसान इस कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे है। यह बहुत ही दुखद व
दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल किसानों की आवाज सुननी चाहिए। पूर्व
मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि राजस्थान का हर वर्ग सरकार की तानाशाही से
परेशान है और ऐसा लगता है कि सरकार भी अब जाना चाह रही है। इसी का उदाहरण
है कि भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाने के लिए ऐसा कानूनी लागू करने की कोशिश
की गई जिसमें मीडिया वालों को भी भ्रष्ट कर्मचारियों के नाम छापने पर 2
वर्ष के लिए जैल मे डालने का प्रावधान रखा गया था। लोकतंत्र की आवाज के आगे
सरकार को झुकना पडा और बिल को प्रखर समिति को भेजना पडा। शहर अध्यक्ष
देवराज गोचर ने कहा कि हाडौती मे जिस प्रकार से किसानों की दुर्दशा हो रही
है उससे किसानों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। न तो किसान को उसकी फसल का
उचित दाम मिल पा रहा है और न ही किसी प्रकार से किसान का कर्ज माफ नही किया
जा रहा है। इस गुंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र
आंदोलन करेगे और किसानों को न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को सडक पर
आना पडा तो आने के लिए सदैव तैयार रहेगें। कार्यक्रम में पूर्व सभापति
सदाकत अली, अरबन बैक पूर्व वाईस चैयरमेन लटूर भाई, समाज सेवी विरेन्द्र
बराला, ब्लाॅक अध्यक्ष संजय तम्बोली, जिला परिषद सदस्य महेश दाधीच,
जिलामंत्री इश्तियाक अली, ग्यासुद्दीन भट्टी, मुकेश गोचर, लियाकत अली
लिक्कू, नौमी नैय्यर आदि कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।
इन्द्रा गांधी को किया याद
सर्किट
हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की
तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इन्दिरा गांधी की वर्तमान
समय मे आवश्यकता बताते हुये कहा कि इस महिला की वर्तमान राजनीति मे उनकी
सोच व विचार देश के लिए अग्रणीय है और उनको आज याद किया जाना उनके द्वारा
सैद्धान्तिक रूप से किय गये देशहित के कार्य के लिए ही उनको सच्ची
श्रद्धांजलि के रूप में कार्य किया जाना ही होगा।