साईकिल पाकर खिले बेटियों के चेहरे
मंडावा, सरपंच संघ झुंझुनू के जिलाध्यक्ष व मेहरादासी सरपंच सज्जन पूनियां ने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देकर ही ग्रामीण विकास का सपना साकार किया जा सकता है। कोई भी समाज तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक उसमें महिला शिक्षा को पुरूष शिक्षा के समतुल्य नहीं बनाया जाता। इसलिए महिला शिक्षा से ही समाज का समुचित विकास संभव है। वे सोमवार को मेहरादासी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साईकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटिया ही शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर सेकती है। शिक्षित महिलाएं ही परिवार, समाज और देश का समग्र विकास कर राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर कर सकती है। पूनियां ने बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दी जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका अधिकाधिक लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह रेप्सवाल ने की। इस मौके पर कक्षा 9 की 10 बालिकाओं को सरकार की ओर से नि:शुल्क साईकिल वितरित की गई। इसे पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। इस अवसर पर प्रहलादसिंह कुल्हरी, रमेश कुमार डांगी, नरेश पूनियां, सुभाषचन्द्र, मनेश, मानसिंह, महावीरप्रसाद, बजरंगलाल, दलीप कुमार सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद थे।