Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पूर्व विधायक भोलाराम सैनी ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी। कस्बे में किसान धर्म कांटे पर पूर्व विधायक भोलाराम सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100 जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नवयुवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक भोलाराम सैनी में कांग्रेस पार्टी की जानकारी देते हुए कहा कि इन्दिरा गांधी मजबूत इरादों वाली जनप्रिय नेता थीं। बनवारी लाल सैनी, श्याम लाल सैनी बागोरा, सुमेर सैनी ,श्रवण सैनी, खेमचंद सैनी ,मोहित सैनी, मोतीलाल सैनी,सुमेर चाय वाले ,बुधराम सैनी ,सुनील टांक,मौजूद रहे। इधर,झुंझुनू रोड स्थित नई सब्जी मंडी कांग्रेस कार्यालय में भारत की एकमात्र प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया समारोह में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता श्याम लाल सैनी ने बताया कि इंदिरा गांधी भारत की एक ऐसी महिला थी जिसने केवल भारतीय राजनीतिक ही नही विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी अपना प्रभाव छोड़ा इसलिये उसे लौह महिला के रूप में भी जाना जाता है,इस अवसर पर अमरचंद सांवरिया ,एडवोकेट मोतीलाल सैनी सुरेंद्र सैनी, विजेंद्र स्वामी, इमरान कछवा ,महेश गुर्जर, विनोद मीणा ,रावल शर्मा,मुकेश कनवा,प्रकाश गुर्जर,वरुण सिंह शेखावत ,संजू सैनिक ,पायल सैनी, सुनीता चौधरी, सोने सैनी, अनुराधा वर्मा ,सहित से खुद्दारी कसम मौजूद थे इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।