नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज में विद्यार्थियों के लिए बुक्स टू बिजनेस रिसर्च कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की शुरूआत की गई। बुक्स टू बिजनेस एक विशिष्ट अनुसंधान कार्यक्रम है जो विद्यार्थियों को अपने अनुसंधान एवं रोजगार दक्षताओं को बढ़ाने में मदद करता है। यह कार्यक्रम 12 सप्ताह का है। जिसमें विद्यार्थी उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनुसंधान करते हैं। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी मार्केटिंग, आईटी, मानव संसाधन, सामाजिक संचार माध्यम, शिक्षा व अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार आदि के क्षैत्र में अनुसंधान करते है। इसमें काॅलेज संकाय सदस्य एवं उद्योगों से जुड़े हुए मेन्टर्स विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं। इस कार्यक्रम में सभी संकायों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कोर्डीनेटर राजेश वर्मा व मुकेश कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि समय की मांग है कि विद्यार्थियों के भावी जीवन को बेहतर बनाने के लिए उन्हें पाठ्यक्रम के अलावा दूसरे रचनात्मक कार्यों का ज्ञान होना अतिआवश्यक है।यह कार्यक्रम सत्र 2016-17 में शुरू किया गया था। पोदार काॅलेज ही एक मात्र काॅलेज है जो इस क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम संचालित कर रहा है। प्रथम सत्र में सफल रहे विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया था। इस कार्यक्रम में डाॅ. बी.एल. शर्मा उप कुलसचिव पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शरीक हुए थे। डाॅ. शर्मा द्वारा पोदार काॅलेज के विद्यार्थियों व मेन्टर्स के प्रयासों की खूब प्रशंसा की गई थी। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार का मानना है कि काॅलेज स्तर पर इस तरह के रिसर्च कार्यक्रम भावी विद्यार्थियों को अपना भविष्य संवारने के लिए काफी मददगार साबित होंगे। पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार की सोच है कि वर्तमान समय को देखते हुए सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान काफी नहीं है। विद्यार्थियों को क्रियात्मक हुनर के लिए प्रेरित करने की महत्ती आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए यह बुक्स टू बिजनेस प्रोग्राम प्रारम्भ किया गया है। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने इस द्वितीय सत्र की सफलता की कामना की और शुभकामनाऐं प्रेषित की।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News