खबर - अरुण मूंड आज उतरेगा सड़कों पर ग्रामीणों का गुस्सा
देरवाला सहित पास पड़ौस के गांवों और शहर से शामिल होंगे लोग : सुंडा
झुंझुनूं।नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड को तीन साल पूरे होने पर सोमवार को देरवाला संघर्ष समिति की ओर से काला दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान रविवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष जिप सदस्य दिनेश सुंडा, देरवाला सरपंच रेखादेवी, उप सरपंच सुधीर शर्मा, मंगेज मीणा, महेश हर्षवाल, अनिल बेनीवाल, राजेश बेनीवाल, पूर्व सरपंच प्यारेलाल बेनीवाल, महेंद्र अवाना सहित अन्य सदस्यों ने कई गांवों में दौरा किया और ग्रामीणों की नुक्कड़ बैठकें ली। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और सोमवार को प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया। इस मौके पर कई गांव-ढाणियों में तो हर घर से प्रदर्शन में प्रतिनिधित्व दिए जाने का भी संकल्प लिया गया है। ऐसे में संभावना है कि प्रदर्शन में हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे। जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने बताया कि नगर परिषद के कार्यों से ना केवल देरवाला, बल्कि पैराफेरी क्षेत्र के गांव और शहर के लोग भी दुखी है। ऐसे में इन सभी जगहों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे। आपको बता दें कि देरवाला में बायो-सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में पिछले एक पखवाड़े से आंदोलनरत है।
आज यह रहेगा विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम
जिप सदस्य दिनेश सुंडा तथा सरपंच रेखादेवी ने बताया कि सुबह 10 बजे सभी जगहों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे गांधी चौक में इकट्ठा होंगे। जहां पर नगर परिषद की शव यात्रा शुरू की जाएगी। जो मुख्य मार्गों से होते हुए नगर परिषद पहुंचेगी। जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहीं पर क्षेत्र के लोग नगर परिषद को लेकर अपने विचार रखेंगे।