Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शांति भंग के आरोप में दो महिलाओ समेत छह जने गिरफ्तार

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । स्थानीय पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर झगड़ा करते पाए जाने पर दो महिलाओ सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एचएम सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की भावठडी गांव में दो पक्ष जमीनी विवाद के चलते आपस में झगड़ रहे थे जिनमे भावठडी के शुभाष जाट ,उसकी पत्नी बिमला ,बबीता और रहीमपुर की ढाणी के सुदेश जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुरेश कुमार ने बताया की इसी प्रकार कस्बा सूरजगढ़ के वार्ड छह के ललित खटीक और अशोक खटीक को भी आपस में झगड़ा करते पाए जाने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।