Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विरासत दिवस का महत्व समझे खेतड़ी वासी- अशोक सिंह शेखावत

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -
स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन में सातवें खेतड़ी विरासत दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को मिशन के सचिव आत्मनिष्ठानंद महाराज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अशोक सिंह शेखावत प्रदीप सुरोलिया वॉलंटियर अध्यक्ष नरेश वर्मा मुकेश सैनी निर्भय राम शास्त्री ने भाग लिया।बैठक के दौरान  12 दिसंबर को सातवेंविरासत दिवस पर विशेष साज सज्जा, प्रभात फेरी, स्वामी विवेकानंद और राजाअजीत सिंह की सचित्र शोभायात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रुपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम  अशोक सिंह शेखावत के देख रेख में कियाजाएगा।इस मोके पर आगंतुओं कोअशोक सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि खेतड़ी वासी विरासत दिवस का महत्व समझेकार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।स्वामी आत्मा निष्ठानंद महाराज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा किराजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद के गहरे संबंधों की याद को ताजा करने के लिए विरासत दिवस का आयोजन किया जाता है राजस्थान सरकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए इसमें सहयोग करती आई है।विश्वस्तरीयसंग्रहालय का काम अपने अंतिम चरण मेंहै जल्दही देश विदेश से यहां स्वामी विवेकानंद और राजा जीत सिंह से जुड़ी यादों को देखने के लिए संग्रहालय में आने लगेंगे।इस मौके पर अनंत आत्मानंद महाराज अरुण महाराजयोगयुक्ता नंद महाराज लक्ष्मीकांत शर्मा गोपाल सैनीप्रमोद शास्त्रीसहित दर्जन भरमिशन के वालंटियर उपस्थित रहे।