खबर - पवन शर्मा
सांसद संतोष अहलवात के नेतृत्व में आयोजित होगा कार्यक्रम
सूरजगढ़ । सीएम
वसुंधरा राजे आज बुधवार को सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आ
रही है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों में काफी उत्साह
दे रहा है। सांसद संतोष अहलावत के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधि
और अधिकारी दौरे की तैयारियों को पूर्ण करने में लगे है। कस्बे के आरकेजेके
बरासिया कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले जन सवांद कार्यक्रम में सीएम
राजे विधानसभा के सर्व समाज के लोगो से संवाद कर उनके विकास और उत्थान पर
चर्चा करेगी। सीएम की दौरे की तैयारियों पर जानकारी देते हुए सांसद संतोष
अहलावत ने बताया की सीएम वसुंधरा राजे के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप
दे दिया गया है। सीएम राजे के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह
है। सांसद अहलवात ने बताया की सीएम वसुंधरा राजे बुधवार सुबह दस बजे जयपुर
से हेलीकॉप्टर में सवार होकर ग्यारह बजे रघुनाथपुरा गांव में बनाये गए
अस्थाई हेलीपेड पर उतरेंगी। जिसके बाद वे बरासिया कॉलेज आएगी जहां वे दिन
भर क्षेत्र के सर्व समाज के लोगो से मुलाकात कर उनके साथ चर्चा करेगी।
सांसद के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र
चेतीवाल ,प्रधान शुभाष पूनिया ,भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत ,बुहाना प्रधान
प्रतिनिधि कृष्ण यादव ,भाजयुमो जिला महामंत्री तन्मय अहलावत ,भाजपा मंडल
अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन से जुड़े
पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला व स्थानीय प्रशासन के साथ जुटा हुआ है। वही
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रपाल टीटी ,जिला कलेक्टर दिनेश यादव ,पुलिस
अधिक्षक मनीष अग्रवाल सहित अन्य प्रशाशनिक अधिकारियो ने भी आयोजन स्थल का
जायजा लेकर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
