Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरकारी महाविद्यालय की भूमि आवंटन के लिए किये जा रहे आंदोलन के लिए जनप्रतिनिधियों से माँगा समर्थन

नवलगढ़- राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ के छात्रसंघ अध्यक्ष सुनिल चौधरी और मरुसेना कार्यकर्ताओं ने आज जनसम्पर्क कर जनप्रतिनिधियों से सरकारी महाविद्यालय के भूमि आवंटन के लिए चलाये जा रहे आंदोलन के लिए समर्थन माँगा इसमें सर्वप्रथम पूर्व विधायक व भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह से मुलाकात कर उनसे समर्थन माँगा तो पूर्व विधयाक ने छात्रों की इस मांग को जायज बताया और कहा की जब मुख्यमंत्री जी का नवलगढ़ विधानसभा का दौरा होगा तो वे सर्वप्रथम इस मुद्दे को मुख्यमंत्री जी के सामने रखेंगे और उन्होंने आश्वस्त किया की हमारी ये मांग जल्द ही पूरी होगी। इसके बाद प.स.सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया से मुलाकात की तो उन्होंने कहा की वो छात्रों की इस जायज मांग में हमेशा उनके साथ हैं। इसके बाद नवलगढ़ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन व टैक्सी संचालको से समर्थन माँगा तो उन्होंने भी इस आंदोलन का समर्थन करने की बात कही। इस जनसम्पर्क अभियान में मरुसेना तहसील सयोंजक निशांत जेजुसर, गिरेंद्र रॉयल,मंजीत सुंडा, नरोत्तम,दीपक,रामस्वरूप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।।